यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म को प्रतिबंधित करने निकले सर्व यादव समाज के लोग …..


कोरबा,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिला यादव समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कोरबा कलेक्टर को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सर्व यादव समाज ने “यादव जी की लव स्टोरी ” को लेकर विरोध करते हुये आईटीआई चौक से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया।
कोरबा जिलाध्यक्ष नाथू लाल यादव ने बताया कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना व संदीप तोमर के द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नाम पर 27 फरवरी 2026 को एक फिल्म रिलीज किया जा रहा है
जिसमें एक यादव लड़की व मुसलमान लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया है, विदित हो इस फिल्म के नाम व कहानी यादव समाज की बहन, बेटियों के सम्मान के विरुद्ध होने के कारण यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही है। इससे सम्पूर्ण भारत वर्ष का यादव समाज आक्रोशित है, वहीं फिल्म रिलीज होने से सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की संभावना है।
सर्व यादव समाज, जिला कोरबा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत, फिल्म विकास बोर्ड के सम्मानीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ व श्रम एवं सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह करता है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए फिल्म को जारी होने से पूर्व प्रतिबंधित किया जावें ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में यादव समाज जुड़े लोग शामिल हुए ।




