Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली कसाई पाली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न
    कोरबा

    मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली कसाई पाली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली कसाईपाली में बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास धूमधाम से किया गया
    यह विद्यालय सन 1996 में सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में प्रारंभ हुआ था इस विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य प्रयासों से वर्ष 2006 में अलग नाम से स्वतंत्र पंजीकृत कराकर मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली कसाईपाली के नाम से नवीन पहचान प्रदान की गई वर्तमान में विद्यालय में केजी वन से कक्षा दसवीं तक कुल मिलाकर 12 कक्षाओं में कुल 338 विद्यार्थी अध्यनरत है जो आसपास गांव के अंतर्गत बुंदेली, कसाईपाली, चाकाबुड़ा, डीहपारा, देवरी ,दुल्ही कछार, शुक्लाखार ,भाटापारा, इंदिरा नगर,जवाली, मौहारपारा आदि ग्रामों से है। जहां पर 15 शिक्षक कर्मचारी निष्ठा पूर्वक अपनी सेवा दे रहे हैं कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलीय छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया अतिथियों का स्वागत पुष्प हार एवं वेष लगाकर किया गया विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया कार्यक्रम में देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेश से ओतप्रोत विविधि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत बस्तरिहा गाना, सुआगीत,हम वक्त बदल देंगे, पंथी नृत्य,छत्तीसगढ़ सीजी रीमिक्स,रावत नाचा,स्कूल जाबो,फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,छोटी-छोटी बच्चियों के द्वारा छोटे-छोटे सपनो ,बेटी हमारी अनमोल ,हरियाणवी डांस ,गरबा डांस ,तथा मोबाइल थीम पर आधारित सामाजिक नाटक विशेषाकर्षण का केंद्र रहे इन परिस्थितियों ने सामाजिक चेतना संस्कृति और आधुनिक युग में मोबाइल के प्रभाव दर्शाया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि श्री नंदकुमार पटेल, ग्राम के सरपंच श्री ललितेश प्रताप सिंह, जनपद सदस्य भुवन पाल सिंह, उप सरपंच श्री साखाराम कश्यप सचिन श्रीमती रजनी सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजेश चौहानऔर ग्राम के युवा कार्यकर्ताओं में हरीश कश्यप जी सहित मातृ शक्तियों के अंतर्गत महिलाएं उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती अंजुला निर्मलकर द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन मैं शैक्षणिक गतिविधियों, विकास योजनाओं,कार्यप्रणाली एवं शिक्षा के स्तर को प्रस्तुत किया गया जिसमें विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा आठवीं कक्षा से 18 विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम को विद्यालय के उल्लेखनीय उपलब्धि बतलाई सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए इस विद्यालय में डिजिटल एवं तकनीकी शिक्षा सहित, नैतिक शिक्षा और सशक्त बनाने की योजना पर भी प्रकाश डाला गया । वार्षिक परीक्षा 2024-25 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों में अभिभावकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा यह संकल्प लिया गया किस प्रकार का वार्षिक उत्सव प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं में किरण मैडम,परमिला मैडम, माधुरी मैडम, खुशबू मैडम, पुष्पा मैडम, करुणा मैडम,कविता मैडम,सविता मैडम व संचालन करने वाले दीपकरानी मेडम का सराहनीय योगदान रहा अंत में स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई अतिथियों द्वारा विद्यालय के बेहतरीन संचालन और सभी गतिविधियों की प्रशंसा की गई और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सहयोग किया और इस कार्यक्रम को तैयारी कर इस रूप में प्रस्तुत करने वाले सभी शिक्षकों की मेहनत मार्गदर्शन की काबिले तारीफ की और आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार के सहयोग करने का संकल्प लिया आगामी गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण और गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी इसकी घोषणा की गई ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    By Ramesh VermaOctober 13, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026…

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,957)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.