कोरबा

जिले की पावन धरा पर 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों से गूंजेगा “ॐ नमः शिवाय”

कोरबा ,कोरबा की पावन धरा पर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और जनकल्याण का भव्य संगम देखने को मिलेगा, जनकल्याण और आध्यात्मिक उन्नयन के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 51 हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन-अभिषेक का विराट आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन अनुष्ठान श्री संवत 2082, माघ मास, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी अर्थात महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर संपन्न होगा। आयोजन के तहत 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा, जबकि 31 जनवरी 2026, शनिवार को विधिवत पूजन, अभिषेक, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। यह समस्त धार्मिक कार्यक्रम दुर्गा पंडाल, सिंचाई कॉलोनी, आईटीआई रामपुर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा।
इस पावन आयोजन का आचार्यत्व ज्योतिषाचार्य प्रदीप महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भगवान भोलेनाथ की विधि-पूर्वक आराधना से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा कालसर्प दोष, पितृ दोष और अकाल मृत्यु जैसे कष्टों से मुक्ति मिलती है। आयोजक समिति ने जिले के समस्त शिवभक्तों एवं धर्मानुरागी साधकों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट मित्रों सहित इस पुण्य आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें। यजमानों के लिए आवश्यक समस्त पूजन सामग्री आयोजक समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यजमान बनने के इच्छुक श्रद्धालु पं. अश्वनी प्रसाद तिवारी (9827479241), खगेश देवांगन (9691278136) एवं प्रदीप शास्त्री (8815709543) से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व पं. विष्णुकांत मिश्रा (9644327999) के पास है। इस आयोजन में महिला मंडल समिति, नया शिव मंदिर, सिंचाई कॉलोनी, आईटीआई रामपुर का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजन समस्त शिव भक्त, कोरबा द्वारा किया जा रहा है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button