Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    May 30, 2026

    बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»शहर में चोरों का आतंक, टीपी नगर क्षेत्र के ऑटो पार्ट्स को चोरों ने बनाया निशाना
    कोरबा

    शहर में चोरों का आतंक, टीपी नगर क्षेत्र के ऑटो पार्ट्स को चोरों ने बनाया निशाना

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 28, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 नकदी-लैपटॉप सहित सामान ले भागे चोर, सीएसईबी चौकी क्षेत्र का मामला


    कोरबा , शहर के टी.पी. नगर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन नामक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान संचालक दीपक अग्रवाल जब लगभग 10 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ और शटर आधा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो काउंटर खुला था और दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था।
    घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकानदार के अनुसार चोर काउंटर से लगभग 80 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे जांच में पुलिस को परेशानी हो रही है।
    दुकान में ऑटो पार्ट्स सहित लाखों रुपये का कीमती सामान रखा हुआ था। अन्य चोरी गए सामान का आकलन अभी किया जा रहा है। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की जा रही है।
    बताया जा रहा है कि आसपास की कई दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं या चालू हालत में नहीं हैं, जिससे चोरों की पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस ने दुकानदारों से अपने सुरक्षा उपकरणों को दुरुस्त रखने अपील की है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी और रहवासी चिंतित हैं। दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। साथ ही टी.पी. नगर में देर रात तक खुले रहने वाले छोटे-बड़े होटलों पर भी सवाल उठाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन होटलों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय पर बंद कराने मांग की है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

      May 30, 2026

      बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

      May 29, 2026

      युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

      May 29, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

      By Ramesh VermaMay 30, 20260

      कोरबा/रायगढ़/शक्ति/सरगुजा, 30 मई 2026। आज शाम अचानक मौसम ने करवट ली और इसी बीच एक…

      बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

      May 29, 2026

      युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

      May 29, 2026

      बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने मुस्तैद की व्यवस्था,दिए निर्देश, देखिए वीडियो

      May 28, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,774)
      • छत्तीसगढ़ (164)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      May 2026
      M T W T F S S
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.