जश्न रिसॉर्ट में होगा महा मंगलपाठ और भजनोत्सव

कोरबा , कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित के पत्रकार वार्ता के दौरान नमो नारायणी समिति कोरबा के सदस्य आशीष मोदी, प्रकाश अग्रवाल, अरूण बजाज एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया की नमो नारायणी समिति कोरबा के तत्वावधान में 27 एवं 28 दिसंबर को 39वां अंतरराष्ट्रीय महा मंगलपाठ और भजनोत्सव का आयोजन जश्न रिसोर्ट राताखार कोरबा में आयोजित किया जा रहा है, जिससे भारत के विभिन्न राज्यों से आएं दादी भक्तों का भी सानिध्य प्राप्त होगा।
उक्त जानकारी देते हुए आशीष मोदी, प्रकाश अग्रवाल, अरूण बजाज एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने पत्रकारवार्ता में आगे बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत 27 दिसंबर शनिवार को सुबह 9 बजे पंचदेव मंदिर पुराना बस स्टैंड कोरबा से शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें 651 मनोकामना निशान एवं 151 कलश के साथ उक्त शोभा यात्रा पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, सुनालिया ज्वेलर्स होते हुए जश्न रिसोर्ट पहुंचेगी तत्पश्चात शाम 4 बजे से तेजस राणा, मनोज शर्मा, प्रियंका गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल के सुमधुर स्वरों के साथ दादी के गुणगानों की भजनसंध्या का आयोजन किया गया है।
28 दिसंबर रविवार को 3100 दादी भक्त महिलाओं, पुरषों बच्चों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक एवं मंगल पाठ वाचक केशव सौरभ मधुकर के साथ संगीत मय मंगलपाठ का वाचन किया जावेगा। मंगल पाठ के दौरान भक्तों द्वारा सवामणी एवं 56 भोग अर्पित किया जाएगा। मंगल पाठ के साथ-साथ विभिन्न आकर्षक झांकी, चुनरी समर्पण तथा 12 महिनों के त्यौहारों की प्रतिकात्मक रूप से प्रस्तुति दी जावेगी। मंगलपाठ हेतु 501/-, दादी का खजाना 101/-, सवामणी 5100/- एवं छप्पन भोग हेतु 7100/- रूप का प्रतिकात्मक सहयोग राशि रखी गई है। उक्त कार्यक्रम में कलकत्ता, दिल्ली, राउरकेला, झारसुगड़ा, रायगढ़, रायपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, खरसिया, नैला, अकलतरा, मनेन्द्रगढ़ आदि जगहों से दादी भक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित हो चुकी है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान बाहर से आने वाले दादी भक्तों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था नमो नारायणी समिति द्वारा की गई हैं।



