कोरबा

टमाटर और प्याज की कीमत ने बाजार में लगाई आग, आसमान छू रहे हैं सब्जियों के दाम

0 रसोई का बजट से बाहर, थाली से कई सब्जी गायब

कोरबा,जिले में सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्याज, हरी मिर्च और टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बारिश के कारण फसलें खराब होने की बात कही जा रही है एकाएक टमाटर और प्याज की कीमत बढ़ाने पर थाली से कई सब्जी गायब नजर आ रही है वही रसोई का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ गया है

जिले में एक बार फिर सब्जी आम आदमी का बजट बिगाड़ रही है। प्याज, हरी मिर्च और टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। बाजारों में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, तुरई, लौकी, भिंडी, जैसी सब्जियों के दाम भी नई ऊंचाइयों पर हैं। बताया जा रहा है कि बारिश और की वजह से भारी मात्रा में फसल खराब होने से अचानक सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जियों की कीमतों में आए इस उछाल ने गृहिणियों को निराश कर दिया है। बढ़ती महंगाई के बीच रसोई का बजट बिगड़ गया है।
इस समय बाजार में टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आलू 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। वहीं, मटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च सहित गर्मियों के दिनों की अन्य सब्जियों के दाम भी नई ऊंचाइयों पर हैं। सब्जियों की कीमतों में आए इस उछाल ने गृहिणियों को निराश कर दिया है।

रामपुर बस्ती में सब्जियों की बिक्री करने वाले झामलाल धीवर ने बताया कि इस समय टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक है। वहीं, मंडी में 1200 से ऊपर प्रति कैरेट के हिसाब से बिक रहा है झामलाल ने बताया कि हर साल ठंड में टमाटर की कीमत₹5 से लेकर ₹10 के बीच होती थी लेकिन इस साल टमाटर की कीमत ₹40 प्रति किलो से नीचे नहीं हुआ महीनेभर पहले ही टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। दरअसल, इस साल मानसून में बारिश ज्यादा दिन तक होने की वजह से फसल को नुकसान पहुंचाया है। हरी सब्जियां खेत में खराब हुई हैं, यही वजह है कि त्योहारों का सीजन शुरू होने के बाद से ही सब्जियों के दाम में उछाल आया है। इस समय टमाटर ही नहीं बल्कि अन्य सभी सब्जियों के दाम भी बढ़ गया गए हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार भिंडी, पालक, हरी मिर्च, लौकी जैसी सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं।
सब्जियों के नाम दाम (प्रतिकिलो) टमाटर रुपये प्याज 40 रुपये हरी मिर्च 80 – 100 रुपये पालक 80 रुपये , फर वाला धनिया 200 रुपये मटर 60 रुपये शिमला मिर्च 80 रुपये फ्रेंच अदरक 80 रुपये फूलगोभी 30 रुपये

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button