ड्रीम इंडिया स्कूल के मास्टर शेफ बने बच्चों ने दिखाया हुनर, बच्चों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की

कोरबा ,कोसाबाड़ी मार्ग में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल में बच्चों ने मास्टर शेफ गतिविधि में शेफ कैप्स के साथ भी अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों को सैंडविच, बर्गर, फ्रूट सलाद ,डेकोरेशन सहित अन्य डिस्क बनाने का तरीका बताया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ड्रीम इंडिया स्कूल में शुरू से ही बच्चों को मोटिवेट करने के लिए तरह – तरह का आयोजन समय-समय पर किया जाता है

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. श्वेता पाठक ने कहा कि घर में उपयोग करने वाले सामान्य चीजों को असाधारण रूप से अच्छी तरह से करने में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करते हैं। कई सामग्रियों को मिलाकर एक अच्छा डिस्क बनाया जा सकता है स्कूल की शिक्षिका रूपा शर्मा, प्रियंका नेटी ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। वही क्लास टीचर स्वाति अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया स्वाति अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर शिविर के माध्यम से भी स्कूल में आनंद मेला जैसा आयोजन किया जाएगा l





