कोरबा
शोक समाचार : प्रदीप सरवरिया का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा, एसईसीएल की कुसमुण्डा परियोजना में क्रेन ऑपरेटर कार्यरत प्रदीप सरवरिया 58 वर्ष का शुक्रवार देर शाम आकस्मिक दुःखद निधन हो गया। कुसमुण्डा आदर्शनगर कालोनी निवासी प्रदीप सरवरिया के निधन का समाचार फैलते ही परिजनों सहित सहकर्मियों व शुभचिंन्तकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वे पोड़ीबहार कोरबा निवासी प्रवीण व आशीष सरवरिया के बड़े भाई थे। स्व.प्रदीप सरवरिया का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे पोड़ीबहार, कोरबा के आदर्श मुक्तिधाम में किया जाएगा।



