
कोरबा, निहारिका क्षेत्र में उस समय हड़कप मच गया जब एक 5 साल की बच्ची भटकते हुई पुष्प लता उद्यान के पास पहुंची ठीक उसी समय यातायात पुलिस में पदस्थ मनोज राठौर अपने परिवार के साथ निहारिका की ओर जा रहे थे इसी दरमियान मनोज राठौर की नजर उस 5 साल की बच्ची पर पड़ी मनोज राठौर तत्काल उस बच्ची को रोक कर बिस्किट पानी और कोल्ड ड्रिंक पिलाया और बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे मनोज राठौर को देखकर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे कुछ देर बाद जब जानकारी प्राप्त नहीं हुई तो मनोज राठौर ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना प्राप्त होते ही सिविल लाइन थाना में पदस्थ जितेंद्र सोनी और संदीप मौके पर पहुंचे और बच्ची को सिविल लाइन थाना पुलिस लाकर बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने लगे समाचार लिखे जाने तक बच्ची के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई थी मनोज राठौर की जितने भी तारीफ की जाए वह काम है क्योंकि आए दिन मनोज राठौर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं मनोज राठौर को लगा कि कहीं बच्ची कोई हादसे का शिकार ना हो जाए इसके लिए उसने तत्काल इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी



