कोरबा ,सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम बीएसएनल की सेवाओं से राज्य की ऊर्जाधानी कोरबा के निवासी पिछले एक लंबे अरसे से बुरी तरह हलाकान हैं। सर्वाधिक परेशानी नई बस्ती में निवासरत उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही हैं। अधिकांश मोबाइल फोन मुर्दा पड़े हुए हैं। कुछ फोन अपनी अंतिम साँसे गईं रहे हैं। उपभोकातो की ओर से कोरबा और मंडल कार्यालय में पदस्थ अधिकारियो के समक्ष कई बार रखा गया। किंतु कोई भी समाधान नहीं निकल रहा हैं। सर्वाधिक परेशानी इंटरनेट सेवा को लेकर चल रही हैं, जवाब मिलता हैं की कुछ आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति के आदेश दे दिए गए हैं। किंतु वे नहीं आ पाए हैं दुःखद बात यह हैं की लगातार शिकायतो के बाद तो यह उपकरण विदेशो से भी यहाँ पहुंच सकते हैं। निराश उपभोक्ता बीएसएनल की सेवा को धड़ल्ले से त्याग कर अन्य सेवा की ओर रुख कर रहे हैं। कोरबा नई बस्ती में संचालित टावर की बैटरी तो महीनो से कंडम हैं, ऐसी स्थिति में विभाग का सुधार और सेवा अमला भी उपभोक्ताओं को संतुष्ट कैसे कर पाएगा, इस बाबत चिंता अनवरत बनी हुई हैं।



