कोरबा

राजयोगिनी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

कोरबा,प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वधान में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, गेरवाघाट में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया साथ ही विश्व बंधुत्व दिवस का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएचएमओ कोरबा डॉ.एस.एन. केसरी साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा क्षेत्र के पर्यावरण अधिकारी परमेन्द्र पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रमुख भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अथिति डॉ. केसरी ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इस अभियान द्वारा समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। नरेन्द्र देवांगन ने कहा की आज यहाँ उपस्थित होकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है उन्होंने कहा की रक्तदान वास्तव में एक महान सेवा है, क्योंकी इसका सीधा सम्बन्ध जीवन बचने से है| अशोक चावलानी ने कहा कि जब हम किसी अज्ञात व्यक्ति को रक्तदान करते है, तो यह मानवता की सबसे ऊँची मिसाल बन जाती है, में ब्रह्माकुमारी संस्था को हृदय से बधाई देता हु की उन्होंने दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि को इस प्रकार सेवा समर्पण के दिवस के रूप में मानाने का संकल्प लिया।
समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर लगभग 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिको के साथ साथ युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और विश्व बंधुत्व की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उनके प्रेरणादायी आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए संस्था समय-समय पर समाज हित के ऐसे आयोजन करती रहती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा मानवता की सेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया साथ ही सभी लोगो ने ब्रह्मा भोजन भी स्वीकार किया।
अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा संस्था की कोरबा सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. रुक्मणि एवं बी. के. बिंदु को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्न देकर सम्मानित किया गया

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button