ड्रीम इंडिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाया गणेश की प्रतिमा, अपनी कला और हुनर का किया प्रदर्शन, देखिए वीडियो


कोरबा, कोसाबाडी पीजी कॉलेज के सामने स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल के छात्रों ने अपने घरों से मिट्टी लाकर अपने हाथों से श्री गणेश जी की मूर्ति बनाई और अपनी कला कौशल हुनर का प्रदर्शन किया।
इन्ही स्वनिर्मित मूर्तियों का स्कूल में विधिवत छात्र छात्राओं व टीचर्स स्टाफ ने मिलकर सभी गणेश प्रतिमाओं की आरती पूजा कर सभी के कुशल, स्वस्थ, सम्रद्धि के साथ मंगल कामना के भाव से विघ्नहर्ता गणेश जी की आरती पूजा की।
संस्था के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल ने कहा कि- बच्चों ने गणेश जी की मूर्ति बनाकर अपने हौसले और कला के प्रति विश्वास को गहरा किया है इन्ही बच्चों में अपार संभावनाएं, हुनर छिपे हुए है। यह देश की विकास में भविष्य में अहम योगदान करेंगें, बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा एवम कला को भी इसी तरह निखारने की जरूरत है, प्राचार्य ने कहा कि कला और हुनर को पहचानना एवम उसे विकसित करना जरूरी है। इस दौरान स्कूल के शिक्षिका एवं स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे







