कोरबा
एतमानगर रेंज के मड़ई पहुंचा 27 हाथियों का झुंड


कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वन मंडल में अभी 46 हाथी 3 समूह में घूम रहे हैं। 27 हाथियों का झूंड एतमानगर रेंज के मड़ई पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामो के लोगों को सतर्क कर दिया है। 5 हाथी केंदई और 14 हाथी जटगा रेंज में हैं। झूंड में होने के कारण हाथी ग्राम के आसपास नहीं पहुंच रहे हैं। हाथियों के झूंड से अलग हुआ एक दंतैल पाली होते हुए बिलासपुर को चला गया है। अभी वह वापस नहीं लौटा है।
रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया की मड़ई के आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने मुनादी कराई गई है। केंद्ई रेंज में घूम रहे 5 हाथी अभी जंगल में अधिक समय बिता रहे हैं।