कोरबा
पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंहअग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को दी रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं

कोरबा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढऩे और सदाचार रखने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को राम नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास, नागरिकों के जीवन में खुशहाली एवं प्रसन्नता आए, यही मां दुर्गा और भगवान श्रीराम से कामना करता हूं।






