कोरबा

जल जीवन मिशनः ठेकेदारों का लगभग 7 माह से भुगतान अटका

कोरबा,घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने की पीएचई विभाग की मुहिम जल जीवन मिशन से अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। ठेकेदारों पर दबाव बनाकर काम तो पूरा कर लिया जाता है और काम करने के लिए दबाव  बनाया जाता है जिसके चलते पेनाल्टी से बचने के लिए ठेकेदार समय पर काम पूरा कर रहे हैं। लेकिन पिछले 7 महीने से लगभग दर्जन भर ठेकेदारों को पीएचई विभाग पेमेंट नहीं किया है खास बात किया है कि केवल कोरबा जिले के ठेकेदारों को विभाग द्वारा पेमेंट नहीं किया गया है बाकी 32 जिले के ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है आखिर phe विभाग केवल कोरबा जिले के ठेकेदारों को पेमेंट के लिए क्यों झुनझुना दिखा रहे हैं विभाग ठेकेदारों को पेमेंट नहीं देना चाहती है या फिर कोई और वजह है यह समझ से परे है ठेकेदारों ने इमानदारी पूर्वक अपना काम पूरा कर लिया गया है कुछ काम हालांकि बाकी है जो समय पर हो जाएगा लेकिन भुगतान नहीं होने की वजह से ठेकेदार काफी परेशान है ठेकेदारों को यदि समय पर भुगतान हो जाता तो कहीं ना कहीं ठेकेदारों को भी काम करने में दिलचस्पी होती
करोड़ों का बकाया होने से ठेकेदारों को काम पूरा करने में परेशानी हो रही है। अधिकारी सीधा सा जवाब देते हैं तकनीकी फाल्ट है। इस संबंध में कुछ ठेकेदारों ने बताया कि अक्टूबर नवंबर से जमा बिल का भुगतान आज तक नहीं किया गया है

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button