Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    April 17, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»खेल हमें बहुत कुछ सीखने का देता है अवसर-महापौर
    कोरबा

    खेल हमें बहुत कुछ सीखने का देता है अवसर-महापौर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 19, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 प्रेस क्लब का आयोजन सराहनीय
    0 स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
    कोरबा, कोरबा प्रेस क्लब कोरबा द्वारा मंगलवार से प्रारंभ हुए स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आतिशबाजी के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान में दूधिया रोशनी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आयोजन के लिए आयोजक प्रेस क्लब को साधुवाद और बधाई देते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल बहुत जरूरी होता है और खेल हमें बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महापौर ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए सहयोग राशि बढ़ाकर 3 लाख एक हजार रुपये करने का घोषणा की। प्रेस क्लब की मांग पर महापौर की इस सहृदयता का उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
    महापौर श्रीमती राजपूत सहित आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, अजय कुमार चंद्राकर, सरोज शांडिल्य,पार्षद चन्द्रलोक सिंह, बालको के अधिकारी विजय बाजपेई, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रखर सिंह, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, छेदीलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश मित्तल, विश्वनाथ केडिया व प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्व.केशव लाल मेहता के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। तत्पश्चात महापौर व सभी एमआईसी सदस्यों ने मैदान में पहुंचकर उद्घाटन मैच के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बधाई दी। आतिशबाजी के मध्य महापौर संजू देवी और एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। स्वागत उद्बोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने आयोजन पर प्रकाश डाला एवं गरिमामय 20 वर्ष के इस आयोजन की सफलता के लिए सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश मित्तल ने आभार व्यक्त किया। उपस्थित महापौर सहित समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथिगण मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, अजय कुमार चंद्राकर, सरोज शांडिल्य,पार्षद चन्द्रलोक सिंह, बालको के अधिकारी विजय बाजपेई, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रखर सिंह, पूर्व् पार्षद सुशील गर्ग आदि वरिष्ठ पत्रकार छेदीलाल अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया, वेद प्रकाश मित्तल उपस्थित थे। शुभारंभ अवसर पर कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक मनोज शर्मा, नरेंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष ई. जयंन, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शाह, शेख असलम, नीलम पड़वार के अलावा पूर्व सचिव दिनेश राज, अनिल पाठक, श्रीमती बीता चक्रवर्ती, प्रतिमा सरकार, संतोष अग्रवाल, सत्यनारायण पाल, राजेश मिश्रा मिट्ठू, धीरज दुबे, विजय दुबे, हीराराम राठौर, कृष्णा राठौर, गयानाथ मौर्य, उमेश यादव, मनोज यादव, पवन तिवारी, दीपक गुप्ता, मारकंडेय मिश्रा, विक्की निर्मलकर, रमेश यादव, मनीष जायसवाल उपस्थित रहे। मैच का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में नगर के क्रिकेट प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण भी यूट्यूब पर कराया जा रहा है। मंच का संचालन प्रेस क्लब के सचिव नागेंद्र श्रीवास ने किया।

    0 डीएसपीएम ने एसईसीएल कोरबा को 8 विकेट से दी मात
    प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीएसपीएम कोरबा ईस्ट बनाम एसईसीएल कोरबा एरिया के बीच खेला गया। एसईसीएल की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। निर्धारित 10 ओव्हर में एसईसीएल की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 26 रन शिवांशु कश्यप ने बनाए। उन्होंने 9 गेंदों में शानदार 4 छक्के लगाए। डीएसपीएम की ओर से कप्तान सरोज राठौर व शैलेन्द्र पैकरा ने 2-2 व एसके वर्मा ने 3 विकेट लिए। डीएसपीएम की टीम 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलामी बल्लेबाज टेकराम कश्यप और नाइजल की घातक बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने आसानी से जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। टेकराम ने नाबाद 23 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 2 चौके 6 छक्के शामिल थे। नाइजल ने 18 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्हें एसईसीएल के शिवांशु कश्यप ने अभिषेक के हाथों कैच कराया। इसके बाद आए सुदेश देवांगन 2 रन बनाकर शिवांशु का ही शिकार बने। 8 ओव्हर 1 गेंद में डीएसपीएम ने 110 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए टेकराम कश्यप को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
    बाक्स
    बालको ने एसईसीएल दीपका को 122 रन से हराया
    प्रतियोगिता का दूसरा मैच बालको बनाम एसईसीएल दीपका के बीच खेला गया। बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओव्हर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। बालको के कप्तान नरेश कश्यप ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। इसके अलावा अरविंद कुमार कानिकपुरी ने 39 व राम ने 32 रन बनाए। एसईसीएल दीपका के सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। परमेश्वर साहू ने 3 गौतम और बिज्जू ने 2-2 विकेट लिए। प्रकाश यादव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल दीपका की टीम बालको की घातक गेंदबाजी के सामने लडख़ड़ा गई। 10 ओव्हर में 8 विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी। इस तरह बालको ने मुकाबला 122 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। उम्दा प्रदर्शन के लिए बालको के सोनू साहू को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    April 17, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा उत्साह

    By Ramesh VermaApril 17, 20260

    0 कंवर और बिंझवार समाज को मिली सौगात, विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमिपूजन…

    वेदांता पावर प्लांट हादसा – पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, जांच कमेटी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल नई दिल्ली, ने दसवीं की परीक्षा परिणाम घोषित की-डीएव्ही कोरबा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

    April 16, 2026

    दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश,शव को गया निकाला बाहर

    April 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,721)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.