कोरबा

हाथियों के झुंड में बच्चे इसलिए नहीं आ रहे गांव

कोरबा , वन मंडल कोरबा के कोरबा रेंज में घूम रहा 12 हाथियों का झुंड रोजाना 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है। झुंड में बच्चे होने से हाथी अधिक नहीं चलते हैं। सोमवार को हाथियों का झुंड गेरांव से कमरन पहुंच गया। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में भी 13 हाथी परला के जंगल में घूम रहे हैं। अभी हाथियों के खेतों में चलने से ही धान की नर्सरी को अधिक नुकसान हो रहा है। 12 हाथियों का झुंड कुदमुरा से फसरखेत होते हुए कोरबा रेंज पहुंचा है। कोरकोमा सर्किल के आसपास एक पखवाड़े से घूम रहे हैं। रेंजर सियाराम करमाकर ने बताया कि हाथी अभी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। अभी गांव से दूरी बनाकर रखे हैं। कुदमुरा रेंज में दंतैल की वजह से ग्रामीण जरूर दहशत में है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button