Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

    May 24, 2026

    डॉ. दिविक मित्तल  ने शिवाय हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर से बचाई महिला की जान

    May 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से महिला पत्रकारों ने किया विशाखापट्टनम का ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण, मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया विशेष आभार

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सुभाष चौक पर विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ आमसभा आयोजित
    कोरबा

    सुभाष चौक पर विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ आमसभा आयोजित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 7, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,भाजपा की नफरत में डूबी बयानबाजी, भारत के सामाजिक ताने – बाने के लिए एक गंभीर खतरा है । इस नफरत का एकमात्र विकल्प हमारे सविंधान मे निहित संदेश है । यह एक ऐसा विचार है जो भारत के नागरिकों को परस्पर सम्मान, प्रेम और सबके सम्मिलित उत्थान के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के आधार पर एकबद्ध करता है ।
    उक्त कथन सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कोरबा सुभाष चैक पर आयोजित विधानसभा स्तरीय सविंधान बचाओ आमसभा में अपने उद्बोधन में व्यक्त किया । सांसद महंत ने आगे कहा कि भारत में दो विचारधाराएं है, एक जो सविंधान की रक्षा करती है तथा समानता और एकता की बात करती है और दूसरी विचारधारा सविंधान खतम करने वालों की है ।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सविंधान की रक्षा करते रहेंगे । यह सविंधान डाॅ.अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी और देश के हर नागरिक का सविंधान है, इसलिए हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए । किसी भी हालात में हमें, हमारे सविंधान को नष्ट नहीं करने देंगे । कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ.भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया गया ।
    जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने कहा कि भाजपा भारत में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर नफरत फैलाने का काम रही है । कांग्रेस इस नफरत के खिलाफत करते रहेगा ।
    जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चैहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत को एकजूट रखने की कोशिश की है । श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश को एकजूट रखने के लिए अंतिम सांस तक कार्य करते रहे और शहीद हुए ।
    पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि देश की संपत्ति को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचा जा रहा है । रेल्वे स्टेशनों पर वेटिंग हाॅल में प्रति घण्टे के दर से किराया देना पड़ रहा है ।
    प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार चल रही है वह सविंधान को तोड़ने और बदलने का असफल प्रयास कर रही है उनका यह प्रयास कभी भी सफल नहीं होगा ।
    श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार की भाजपा सरकार सविंधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है वह चिंता का विषय है । सविंधान से हम सबको अधिकार मिले हैं । केन्द्र सरकार तमाम जांच एजेंसी को अपना एजेंट बनाकर विपक्ष को परेशान करने में लगी है । यह विषय भी सविंधान के नियमों के विरूद्ध है ।
    कार्यक्रम में दुलेश्वरी सिदार, सुरज महंत, रेखा त्रिपाठी, उपनेता प्रतिपक्ष डाॅ.रामगोपाल कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, सुरेश सहगल, सपना चैहान, बी एन सिंह, कुसुम द्विवेदी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, सुभाष राठौर, संतोष राठौर, सुकसागर निर्मलकर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, रमेश जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राजेन्द्र तिवारी, बद्रीकिरण, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, अर्जुन सिंह, आकाश पटेल, पालुराम साहू, अश्वनी पटेल, मनक साहू, अतुल दास, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, दीपक राठौर, शशिलता पाण्डेय, राजेन्द्र ठाकुर, रामकुमार राठौर, गणेश दास, जीवन चैहान ने भी संबोधित किया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने किया और अंत में पार्षद मुकेश राठौर ने आभार व्यक्त किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

    May 24, 2026

    डॉ. दिविक मित्तल  ने शिवाय हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर से बचाई महिला की जान

    May 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से महिला पत्रकारों ने किया विशाखापट्टनम का ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण, मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया विशेष आभार

    May 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    नारद जयंती 2026 आघ पत्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह आहूत

    By Ramesh VermaMay 24, 20260

    कोरबा ,नारद मुनि को देवताओं के पहले संवाददाता और लोक-संचार के जनक के रूप में…

    डॉ. दिविक मित्तल  ने शिवाय हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन और वेंटिलेटर से बचाई महिला की जान

    May 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार की पहल से महिला पत्रकारों ने किया विशाखापट्टनम का ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण, मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया विशेष आभार

    May 23, 2026

    शाेक समाचार : पुष्पा बाई दीवान नहीं रही

    May 22, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,768)
    • छत्तीसगढ़ (164)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.