कोरबा

सड़क हादसे में युवक की मौत

0 सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा, वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती सिंचाई कॉलोनी में रहने वाला एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है पुलिस मामले में मर्ग कम कर विवेचना आरंभ कर दी है
जानकारी के अनुसार सिंचाई कॉलोनी रामपुर में नारायण प्रसाद जायसवाल का परिवार निवास करता है आज सुबह उसका 26 वर्षी पुत्र तरुण जायसवाल रोज की तरह काम करने के लिए मानिकपुर गया था सुबह लगभग 10:30 बजे मानिकपुर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया दुर्घटना में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लिए तरुण को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा था रास्ते में ही तरुण ने दम तोड़ दिया दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button