Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा 15 जनवरी से 14 फरवरी तक
    कोरबा

    सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा 15 जनवरी से 14 फरवरी तक

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 12, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 चालकों को जागरुक करने होंगे अनेक कार्यक्रम
    0 कोरबा जिला यातायात पुलिस ने शुरू की तैयारी
    0 होगी सबकी सहभागिता


    कोरबा ,भारत शासन के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर की अंतरविभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के द्वारा 14 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जाएगा।
    वाहन चालक, नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड्स एवं स्वयंसेवी व समाजसेवी संस्थाओं, विभिन्न विभागों के समन्वय व सहयोग से वाहन चालकों, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर, विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने उपपुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सड़क सुरक्षा माह प्रारंभ होने से पूर्व विभिन्न स्वयंसेवकों व संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। इस कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र, कोरबा के स्वयंसेवकों को यातायात थाना एएसआई मनोज कुमार राठौर के द्वारा आवश्यक जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। श्री राठौर ने बताया कि सभी के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है।
    0 गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी भी निकलेगी सड़क सुरक्षा पर
    एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि सड़क सुरक्षा की समस्याओं एवं उनके समाधान का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु व घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामुदायिक स्तर पर योगदान लिया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह, सड़क सुरक्षा पर झांकी भी निकाली जाएगी। युवाओं के लिए ऐरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से कार्यक्रम, हेलमेटधारी वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने ट्राफी वितरण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    By Ramesh VermaJune 20, 20260

    कोरबा,स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के बीच सबसे बड़ी चुनौती यह…

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,788)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.