Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»संविधान बचाओ  एवं आम सभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
    कोरबा

    संविधान बचाओ  एवं आम सभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 7, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की ने ली बैठक, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

    कोरबा ,8 मई को बिलासपुर के मुंगेली नाका ग्राउण्ड में होने वाली प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं आमसभा की तैयारी को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर, कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।
    इस मौके पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संविधान बचाओ रैली एवं आमसभा प्रदेश स्तर पर हो रही है। जो 08 मई, दिन-गुरुवार को शाम 04 बजे मंुगेली नाका मैदान बिलासपुर में करने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट मुख्य रुप से उपस्थित होंगे, वहीं प्रदेश भर से विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, कांग्रेस सांसद सहित कांग्रेस संगठन के सभी छोटे-बड़े नेता पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित होंगे।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले से हमें अधिकाधिक पदाधिकारियों के साथ उपस्थिति दर्ज कराना है। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस जनों का जिम्मेदारी तय किया गया। दर्री, बालको, कुसमुण्डा तथा कोरबा ब्लॉक से अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर, पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधानसभा के जिला अध्यक्ष मनोज चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, श्यामलाल कंवर विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाएॅंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सुझाव दिया कि कोरबा विधानसभा के सभी 67 वार्डों से कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होना चाहिए।
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि आज देश के सामने अनेक बड़ी चुनौती है। संविधान की रक्षा करना, अधिकारों की रक्षा करना हमारा मकसद होना चाहिए और इसके लिये हम हर स्तर पर लड़ने के लिये तैयार हैं
    पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि केन्द्र सरकार 14 वर्षों से जनगणना नहीं करा पाई और जब राहुल गांधी ने जाति जनगणना करने के लिये मुखर आवाज उठाया तब केन्द्र सरकार को जनगणना करने के लिये बाध्य होना पड़ा यह राहुल गांधी की जीत है।
    इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, प्रदेश सचिव विकास सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, बसंत चन्द्रा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ0 रामगोपाल कुर्रे, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्र्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, महामंत्री लक्ष्मीनारायण देवांगन, आनंद पालीवाल, अनिल यादव, प्रदीप पुरायणे, पुष्पा पात्रे, लक्ष्मी महंत, बद्रीकिरण, रवि चंदेल आदि ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
    इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्रीमती सपना चौहान, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ0 रामगोपाल कुर्रे, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, महामंत्री लक्ष्मी नारायण देवांगन, सांसद प्रतिनिधि मोहन सिंह प्रधान, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, पार्षद मुकेश राठौर, रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, अविनाश बंजारे, अयोध्या मस्तुल सिंह कंवर, सुभाष राठौर, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, कुसमुण्डा ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चन्द्रा, बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, पूर्व पार्षद डॉ0 रामगोपाल यादव, मनकराम साहू, इंटक महामंत्री मनहरण राठौर, प्रदीप अग्रवाल, एफ.डी. मानिकपुरी, पुष्पा पात्रे, तुलसी सिंह, आनंद पालीवाल, देवीदयाल सोनी, गायत्री नायक, बृजभूषण प्रसाद, अशोक लोध, गंगाराम यादव, निर्मलसिंह राज, पंचराम आदित्य, अनिल यादव, मनोज अनंत, अशरद अली, दिलहरण, मनहरण, संजय देवांगन, पवन विश्वकर्मा, संतोष देवांगन, व्यास नारायण, लक्ष्मी महंत, डी. मृघा, त्रिवेणी मिरी, शशिलता पाण्डेय, खेम चन्द्रा, शिव कुमार, अमरनाथ कैवर्त, फिरोज अनंत, गीता महंत, सीमा उपाध्याय, यशकुमार, राजकुमार महंत, रमेश  वर्मा, बसीर खान, राकेश चौहान, टेकराम श्रीवास, धनसाय चन्द्रा, शांता मण्डावे, गोपाल यादव, अमित सिंह, ज्योतिष कुमार, विक्रम सिंह, दिलचंद देेवांगन, पुष्पेन्द्र कुमार टंडन सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.