Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सगरी बनाकर की पूजा
    कोरबा

    संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सगरी बनाकर की पूजा

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 5, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,( खबर ऊर्जा ) संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना का पर्व के लिए हलषष्ठी (कमरछठ ) 5 सितंबर को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। सगरी बनाकर उसमें जल डालकर पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु की कामना की। दिनभर अलग-अलग स्थानों में पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को शहर समेत अंचल में हलषष्ठी कमरछठ की धूम रही

     संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु की कामना का पर्व हलषष्ठी (कमरछठ ) 5 सितंबर को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। सगरी बनाकर उसमें जल डालकर पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु की कामना की। दिनभर अलग-अलग स्थानों में पूजा-अर्चना की गई।

    मंगलवार  को शहर समेत अंचल में हलषष्ठी पर्व की धूम रही। शहर के अलावा अंचल में इस पर्व का उत्साह देखने को मिला। पंडित रेवती रमण पाठक ने विधि विधान के साथ हलषष्ठी (कमरछठ ) की पूजा करवाई । व्रती महिलाएं मानमती पैकर, पुष्पा विश्वकर्मा, सोनम वर्मा, वंदना वर्मा, मीनाक्षी वर्मा ,माधुरी  पाड़वार, गायत्री  साहू, रजनी यादव, कांति कश्यप , मीना कस्तूर ,जानकी यादव ,रानू विश्वकर्मा, कौशल्या विश्वकर्मा ,मानसी विश्वकर्मा ,द्रोपती विश्वकर्मा, जया पैकर ,सुरेखा साहू, पवारा महंत ,सुकृत यादव ,रंभा, मधु त्रिपाठी ,रुक्मणी कश्यप, उमा यादव ,सरस्वती यादव ,बबली गुप्ता, हेमा पटेल , पुष्पा यादव ने पूजा में हिस्सा लिया

    महिलाओं ने पूजा के लिए बनाई गई सगरी तालाब की परिक्रमा की और गीत गाए। इसके लिए शहर में  कोसाबाड़ी, निहारिका , घंटाघर ,पुरानी बस्ती ,राताखार, कुसमुंडा  सहित शहर के अन्य वार्डों में सगरी बनाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। सगरी में पसहर चावल व छह प्रकार की भाजी का भोग लगाया गया और प्रसाद को ग्रहण कर महिलाओं ने व्रत तोड़ा।  कमर छठ पर्व पर संतान की लंबी आयु के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। सालों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। पंडित पाठक महाराज ने बताया कि संतान की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला यह व्रत फलदायी है। शास्त्रों के अनुसार इस पूजा से संतान की आयु बढ़ती है। इसके अलावा संतान के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

    0 वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में हलषष्ठी का पर्व धूमधाम से मना

    नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती  में महिलाओं हलषष्ठी अर्थातृ कमर छठ का पर्व धूमधाम से मनाया। सगरी बनाकर पूजा-अर्चना की गई और कथा सुनकर अपने बच्चों के  सुख,शांति ,वैभव ,समृद्धि एवं स्वस्थ रहते हुए लंबी उम्र की कामना की गई।यह पर्व भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। महिलाएं उपवास रहकर पूजा-अर्चना करती हैं। शाम को पसहर चावल और भाजी सब्जी प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक…

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,787)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.