कोरबा

विधायक लखनलाल देवांगन ने जिलेवासियों दी गुरु घासीदास जयंती पर्व की शुभकामनाएं


कोरबा , 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर्व पर कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक श्री देवांगन ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की संत परंपरा में गुरू घासीदास का नाम अत्यधिक प्रतिष्ठित है। 18 दिसम्बर 1756 को रायपुर जिला के ग्राम गिरौद में इनका जन्म हुआ। बचपन से ही इनके हृदय में वैराग्य क भाव परिलक्षित होने लगा था। गुरूघासीदास आधुनिक युग के सशक्त क्रांतिदर्शी गुरू के रूप में जाने जाते हैं। इनके जीवन दर्शन में सत्य, अहिंसा, करूणा तथा जीवन का ध्येय उदात्त रूप से प्रकट होता है। गुरूघासीदास का जीवन दर्शन युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।”

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button