Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»यहां बड़े ही नही बच्चों पर भी पड़ रही बहिष्कृत की काली छाया का असर…
    कोरबा

    यहां बड़े ही नही बच्चों पर भी पड़ रही बहिष्कृत की काली छाया का असर…

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 18, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,नगर निगम के वार्ड 45 डांडपारा में ज़रा सी बात पर गौटियाओं द्वारा लोगों से जुर्माना लेना उन्हें बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद कर देना आज की नही दशकों से चली आ रही तानाशाही परम्परा है जिसे आज भी कायम रखा है. बहिष्कृत जैसे काली छाया का अब सीधा असर नादान बच्चों पर भी पड़ रहा है.
    अभी एक महीने पूर्व से वार्ड के दो ग्रामीण शिव मंझवार, और छत्रपाल धनवार के परिवार को सिर्फ इसलिए बहिष्कृत कर दिया कि उन्होंने बस्ती के किराना दुकान के बजाए पास खुले एक दिव्यांग पत्रकार के किराना दुकान से खरीदारी करते हैं और उनसे भाईचारे का संबंध रखते हैं.

    शिव मंझवार ने बताया कि 12 दिसंबर को उनके पोते अंशु का जन्मदिन था, बच्चे के जन्मदिन में गांव के किसी भी बच्चों को नही जाने का फरमान रसोइया तारा बाई ने सभी के घर घर जाकर सुनाया तो गौटिया का फरमान मानकर एक भी बच्चा शिव मझवार के घर नही पहुंचा. बालक अंशु ने अपने माता पिता और बहनों के साथ ही रोते हुए सूनेपन में अपना जन्मदिन का केक काटा. बहिष्कृत होने से पहले अंशु के जन्मदिन अवसर पर गांव भर के बच्चों सहित बड़ो की भी भीड़ लगी रहती थी.

    इसी तरह करीब तीन दशक से बहिष्कृत का दंश झेल रहे लाल बहादुर 6 वर्षीय पोती भी अपनी तोतली भाषा में कहती है कि मेरे लिए मम्मी पापा और दादा ही दोस्त है. इन्ही के साथ खेलती हूं, आंगनबाड़ी जाति हूं तो मेरे साथ कोई खेलने को तैयार और ना ही कोई बातचीत करता है. बच्ची की मां सूरज बताती हैं कि उनका परिवार बहुत दुखी है इसी तरह बहिष्कृत का दंश कब तक झेलना पड़ेगा, हमारे बाद हमारे बच्चों का क्या होगा ये सोचकर ही कलेजा सिहर उठता है.

    अब तो आप भी समझ ही गए होंगे कि गौटियाओं के द्वारा नियम के खिलाफ बनाए गए बहिष्कृत की काली छाया का असर बड़ों के साथ अब बच्चों पर भी पड़ रहा है. बहिष्कार किए जाने से परेशान होकर दोनों ग्रामीण के परिवार ने प्रशासन पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने व प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    बहिष्कृत जैसी गंभीर मामले की जांच में दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा डांडपारा पहुंचकर सभी पक्ष से मिलकर मामले की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि बयान के लिए सभी पक्ष को थाना पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक…

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,787)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.