कोरबा

रोगी-वाहन (एंबुलेंस) में ऑक्सीजन न मिलने से महिला और जुड़वा नवजातों की मृत्यु होने लगाया आरोप

0 स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आयी सामने

कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीपाली में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आयी हैं। बताया जा रहा हैं की जिसके कारण एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला और उसके दो नवजात जुड़वा बच्चों की जान चली गयी।
परिजनों का आरोप है कि शासकीय रोगी-वाहन (एंबुलेंस) में ऑक्सीजन नहीं था, जिसके कारण यह घटना घटी। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मृतिका के पति बिहारी लाल राठिया ने बताया कि अचानक दर्द बढ़ने पर घर पर ही प्रसव हुआ और दो बच्चों को स्वस्थ जन्म देने के बाद उसे करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।रास्ते में वह बातचीत करते हुए आ रही थी, अचानक ऑक्सीजन की कमी होने के चलते उसकी दिक्कतें बढ़ गई। रोगी-वाहन (एंबुलेंस) में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण दोनों बच्चों और मां की मौत हो गई।
इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

0 स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी पर सवाल
उक्त घटित घटना ने स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और संसाधनों की कमी कई बार जानलेवा साबित हो रही है। रोगी-वाहन (एंबुलेंस) सेवा में इस तरह की लापरवाही न केवल मानव जीवन के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की खामियों को भी उजागर करती है।

    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button