Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»Blog»उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय की सुचारू व्यवस्था से कृषक बिना किसी तनाव के बेच पा रहे अपनी फसल
    Blog

    उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय की सुचारू व्यवस्था से कृषक बिना किसी तनाव के बेच पा रहे अपनी फसल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 25, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से बढ़ता है मनोबल :- किसान हरिनारायण

    0 सरकार की धान खरीदी नीति, अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार कर रही प्रदान

    कोरबा,किसान हितैषी सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की उपज की सुगम और पारदर्शी खरीददारी के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। इसके तहत, किसानों को उनकी मेहनत की उचित कीमत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, और त्वरित तौलाई जैसी सुविधाएं किसानों को अपने उत्पाद बेचने में अधिक सहजता और पारदर्शिता प्रदान कर रही हैं।
    कटघोरा विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र छुरीकला में अपनी उपज विक्रय के लिए पहुँचे छुरी के किसान श्री गुना राम केवर्त्त एवं उनके पुत्र हरिनारायण ने केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया की केंद्र में धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, बड़ी सरलता से उनका धान विक्रय हो गया। हरिनारायण ने बताया कि उनका सात एकड़ जमीन है। जहां वे खरीफ समय में धान की फसल लेते हैं। आज वे 50 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाये हैं। जिसका टोकन उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से प्राप्त किया। आगामी दिनों में उनके द्वारा और धान भी विक्रय के लिये केन्द्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धान की तौलाई और बिक्री की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है। मोबाइल के जरिए टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था से किसानों को लंबी कतारों से बचने में मदद मिल रही है। साथ ही केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता से उनकी फसल बिना किसी परेशानी के तौलाई हो गई।
    हरिनारायण ने कहा कि इस तरह की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी उपज सही समय पर और सही तरीके से बेचने में सहायता हो रही है। सरकार द्वारा किसानों को भुगतान में देरी न हो, इसके लिए उचित प्रबंधन करते हुए भुगतान की त्वरित व्यवस्था की गई है। जिससे किसान बिना किसी तनाव के अपनी फसल बेच पा रहे हैं। सरकार की इस प्रकार की नीतियां और कदम अन्नदाताओं को आर्थिक सुरक्षा और समर्थन का एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं। किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिलने से निश्चित ही उनका मनोबल बढ़ता है और किसान आगामी सीजन में बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित होते है।
    छुरीकला उपार्जन केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि 14 नवम्बर से अब तक केंद्र में 287.60 क्विंटल धान क्रय किया गया है। केंद्र में लगभग 32 गांव के कुल 1185 पंजीकृत कृषक धान विक्रय करते है। समिति में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता है। जिसमें 15 हजार नए बारदाने एवं लगभग 10 हजार पीडीएस बारदाना शामिल है। जिससे केंद्र में खरीदी अवधि में बारदाना की कमी की कोई समस्या नही होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने दी देशवासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 26, 2026

    ढेगुरनाला में मिला अज्ञात शव-रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आज सुबह

    July 15, 2025

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने निकाली स्वास्थ्य न्याय यात्रा

    May 3, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    By Ramesh VermaJune 25, 20260

    कोरबा, विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और एनएसईः…

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,793)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.