Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
    कोरबा

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 10, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 12 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

    कोरबा – अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की महत्वपूर्ण ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा-न्याय का हक मिलने तक‘ जनवरी महीने में मणिपुर से आरंभ हुई थी। यह यात्रा असम, पश्चिम बंगाल और उड़िसा होते हुए 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंची। अगले चरण में 12 फरवरी को कोरबा स्थित सीतामणी से यह यात्रा आरंभ होगी। इस सिलसिले में कोरबा में यात्रा संबंधी विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज कोरबा पहुंचे। इस अवसर पर दीपक बैज ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर उनमें उत्साह का संचार किया।


    बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए दीपक बैज ने कहा कि जो व्यक्ति आम नागरिकों के हित में न्याय का हक हासिल करने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत करते हुए सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकला है, उसके लिए हम और आप मिलकर एक दिन का समय तो निकाल ही सकते हैं। उन्होने आगे कहा कि यह अभियान एक यात्रा मात्र ना होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को भी दर्शाता है। दीपक बैज ने विश्वास व्यक्त किया की एक बार राहुल गांधी से मुलाकात होने के बाद युवाओं में नए उत्साह का संचार होगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी की इस महत्वपूर्ण यात्रा को आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
    कोरबा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल जी के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया जावेगा जिसमें सीतामणी चौक, टी पी नगर चौक, एवं सीएसईबी चौक में विशाल स्वागत सत्कार का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा पुराना बस स्टेंड, स्वर्ण सिटी, अग्रसेन तिराहा चौक, कांग्रेस कार्यालय, दर्री, एनटीपीसी गेट, जैलगांव चौक व गोपालपुर में भी स्वागत कार्यक्रम को भव्यता दिया गया है।
    बैठक के आरंभ में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल नेे दीपक बैज को अवगत कराते हुए बताया कि कोरबा के कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं और व्यापक पैमाने पर तैयारियां प्रायः पूर्णता की ओर हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीतामणी में सर्वप्रथम राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा जहां से यात्रा आगे बढ़ेगी उसके बाद शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भव्य स्वागत पश्चात् उनका सम्बोधन भी होगा। यहां से इंदिरा स्टेडियम पहुंच कर इंदिरा जी का एवं राजीव जी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए सी.एस.ई.बी. चौक पहुंचेगी जहां बड़े पैमाने पर कार्यक्रम को भव्यता मिलेगी। लगभग एक घंटे तक कोरबा शहर में रहते हुए यात्रा आगे बढ़कर दर्री, गोपालपुर, छुरी होते हुए कटघोरा पहुंचेगी।
    इस महत्वपूर्ण बैठक में रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा, यु डी मिंज, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, विकास सिंह, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सत्येन्द्र वासन, हरीश परसाई, लोकसभा प्रभारी चंदन कुमार राय, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, रश्मि सिंह, आनंद पालीवाल, सीताराम चौहान, शशीराज, लक्ष्मण लहरे, जीवन चौहान, रथलाल चौहान, मनहरण राठौर इंटक, रामगोपाल यादव, मुन्ना खान, गुड्डू थवाईत, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, बिसाहुराम कुम्भकार, रविसिंह चंदेल, पालूराम साहू, टेकराम श्रीवास, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, गायत्री ना़यम, शांता मंडावे, ममतारानी अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, अनिता बाई, प्रदीप पुरायणे, एफ डी मानिकपुरी, लखनी साहू, शिवकला कंवर, संतोषी दीवान, जय प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण देवांगन, बसंत कुमार मिश्रा, एस के सिंह, बी एन सिंह, पार्षद संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, वीरसाय धनुहार, मनीष शर्मा, रमेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, मुन्ना लाल, पुरूषोत्तम कटकवार, रामकुमार जलतो, छताराम आदित्य, मनमोहन राठौर, तीरथ प्रसाद पटेल, आशिष राठौर, गिरधारी बरेठ, आशीष थवाईत, रजनी भारती, निशा केंवट, चांदनी धु्रव, आशीष अग्रवाल, कमलेश गर्ग, बृजभूषण प्रसाद, अंकित श्रीवास्तव, निखिल सिंह, विवेक श्रीवास, रोशन खांडे, किशन कुमार, सुमीत शर्मा, अभिषेक लहरे, संस्कार निर्मलकर, अशोक दास महंत, योगेश महंत, अविनाश कुमार साहू, राजेश यादव, आशिष गुप्ता, इमरान मलिक, अशोक कुमार लोध, सकील अहमद, प्रकाश सिंह, राहुल राव, विकास शुक्ला, सुनिल निर्मलकर, पवन विश्वकर्मा, अवध राम पोर्ते, अनिवाश बंजारे, संजू अग्रवाल, देवी दयाल तिवारी, दिनु महाराव, डॉ. ओम प्रकाश महंत, मो. फारूख मेमन, निकिता खलखो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनी व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने किया जबकि आभार प्रदर्शन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    By Ramesh VermaJune 20, 20260

    कोरबा,स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के बीच सबसे बड़ी चुनौती यह…

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,788)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.