Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को राखी बांधने हजारों की संख्या में उमड़ी बहनें,पूरे दिन लग रहा तांता
    कोरबा

    राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को राखी बांधने हजारों की संख्या में उमड़ी बहनें,पूरे दिन लग रहा तांता

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 1, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, जिस रक्षासूत्र से राजा बलि की रक्षा हुई थी, वही रक्षासूत्र हमारे भाई की रक्षा करेगा। इस भावना के साथ हजारों बहनों ने विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंन्धन पर राखी बांधने का यह सिलसिला सुबह 11 बजे आरम्भ हुआ। जिसमें दस हजार से अधिक बहनों ने जयसिंह अग्रवाल के कलाई पर राखी बांधीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी की बहनों ने भी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को राखी बांधी।


    प्रतिवर्ष के परंपरा अनुसार कोरबा के डीडीएम स्कूल रोड स्थित नवनिर्मित श्रीराम दरबार मंदिर में यह आयोजन भाई बहन के स्नेह को परिभाषित करने में सफल रहा। इसके माध्यम से यह भावना भी मजबूत हुई कि रिश्तों की जड़ें इसी तरह सिंचित होती हैं। क्षेत्र की बहने रक्षाबंधन पर विधायक जयसिंह अग्रवाल को कई वर्षों से राखी बांधते आ रही हैं। पूर्व में हुए अनुभव के आधार पर अबकी बार रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान सभी की सुविधा को ध्यान में रख आगंतुक बहनों और परिजनों की अगवानी, स्वागत सत्कार से लेकर वाहनों की बेहतर पार्किंग के लिए अच्छी व्यवस्था की गई। इस कार्य की जिम्मेदारी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुशलतापूर्वक संभाली।आयोजन स्थल पर पारंपरिक गीत संगीत के बीच बहनों ने विधायक श्री अग्रवाल को मंगल तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उत्कर्ष के लिए शुभकामना दी। प्रदेश में अपने तरह का अनूठा अध्याय कहा जा सकता है,

    जिसमे एक भाई के लिए हजारों बहनों की उपस्थिति एक स्थान पर तय होती है। राखी बांधने आयी सभी स्नेहिल बहनों को यहाँ स्वल्पाहार कराकर विदाई दी गई। इस दृश्य ने बहनों को पारिवारिक अनुभूति दी । बहनों ने बताया कि उनके जीवन का यह कभी नहीं भूलने वाला अनुभव रहा है और उन्हें इसकी यादें हमेशा कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देती रहेगी। माता बहनों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के माथे पर रोली तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र पहनाया, अनेक माताओं ने जयसिंह अग्रवाल के सिर पर हाथ फेरा और गले मिलकर अपनी शुभकामनाएं दी।राजस्व मंत्री (विधायक) जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने सभी बहनों के स्नेह व प्यार के लिए उनके व उनके परिवार के प्रति आभार जताया है वही जयंिसह अग्रवाल ने अपने साथीगण, मित्रजनों के प्रति उनके सहयोग व स्नेह के लिए अभार जताते हुए कहा कि समारोह कोरबा में सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा बालको के सांई मंगलम में दोपहर 03 बजे से देर शाम तक चलता रहा। रक्षाबंधन त्यौहार का प्रचलन सदियों पुराना है भारत में रक्षा बंधन पर्व मनाने के कई धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व जुड़ा हुआ है। इस मौके पर सभी माता-बहनों ने परिवार जनों के साथ श्रीराम दरबार मंदिर में माथा टेक कर मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की।
    0 आज जमनीपाली दर्री क्षेत्र की बहनें राखी बांधेंगी:- आज एनटीपीसी गोपालपुर मार्ग पर स्थित सिद्धी वाटिका में रक्षा बंधन का समारोह आयोजित किया गया है। यहाँ प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक रक्षा बंधन का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात् राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वहीं से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    By Ramesh VermaOctober 13, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026…

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,957)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.