कोरबा

रक्तदान शिविर में 43 लोगों ने किया रक्तदान


कोरबा, जिलान्तर्गत कटघोरा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरदा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले में 41 पुरुष, 2 महिला शामिल थे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अनेक कार्यक्रम शामिल हैं जैसे नशा से संबंधित, श्रमदान, रक्तदान आदि कार्यक्रम शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा के तत्वावधान में किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस शिविर में समापन के लिए क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अरदा के संरपच श्रवण कुमार तंवर शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना कटघोरा कॉलेज, हंसवाहनी फाउंडेशन का योगदान रहा है। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को बतौर उपहार स्वरूप हेलमेट व हेडफोन दिया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button