कोरबा

मुहर्रम पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस


कोरबा, जिले में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने तौर-तरीकों से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को पुरसा दिया। कोरबा में शाम के समय पुराना बस स्टैंड सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मोहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक ताजिया जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़, ताशों आदि परंपरागत वाद्यों के गूंज के बीच निकाली गई इस ताजिया जुलूस को शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सड़कों पर मातमपूर्ण माहौल के बीच घुमाया गया।
ताजिया जुलूस में शामिल बच्चे, जवान, बूढ़े सभी या हुसैन या हुसैन का नारा लगा रहे थे। कोरबा के पुराना बस स्टैंड में निकाले गए ताजिया देखने के लिए शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी यहां पहुंचे थे। ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।

*जगह-जगह बांटे गए खिचड़ा*
मुस्लिम धर्मावलंबियों का मातमी पर्व मोहर्रम ऊर्जाधानी में भी हसन-हुसैन की शहादत को याद करते हुए मनाया गया। या हसन-या हुसैन के नारे बुलंद किए गए। मुस्लिम समाज के लोगों व युवा कमेटियों के द्वारा जगह-जगह खिचड़ा, पुलाव, शरबत का वितरण आम लोगों में किया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button