Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 147 जोड़ों का सामूहिक विवाह जिले में हुआ संपन्न
    कोरबा

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 147 जोड़ों का सामूहिक विवाह जिले में हुआ संपन्न

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 28, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, जिले में 28 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत 147 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन अग्रसेन भवन कटघोरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
    वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज में बेटियों के सम्मान और उनके माता-पिता की आर्थिक समस्याओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत कटघोरा श्रीमती झुलबाई कंवर आदि ने मंचासीन हो नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
    महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणू प्रकाश ने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ है।
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिसमें से 35 हजार रुपये का चेक जोड़ों को प्रदान किया जाएगा। शेष 15 हजार रुपये विवाह आयोजन के खर्च के लिए उपयोग किए जाएंगे। यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य समाज में बेटियों के सम्मान और उनके माता-पिता की आर्थिक समस्याओं को कम करना है।
    इस आयोजन में विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े जोड़े शामिल हुए। इन परियोजनाओं में कोरबा शहरी, बरपाली, पाली, कटघोरा, हरदीबाजार, पोंडी, पसान, और चोटिया शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान नव दंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विवाह के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    April 13, 2026

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    By Ramesh VermaApril 13, 20260

    4 उपनिरीक्षक व 1 सहायक उपनिरीक्षक का हुआ तबादला, सीएसईबी व रजगामार चौकी के प्रभारी…

    बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,713)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.