कोरबा

मालगाड़ी के चार पहिये उतरे पटरी से


800 मीटर तक चलती रही गाड़ी

कोरबा, जिले में चलती मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना ग्राम कुचेना के पास की बताई जा रही हैं। पहिये उतरने के बाद भी मालगाड़ी 800 मीटर तक चलती रही। इस दौरान पटरी का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया और डिब्बे भी अलग-अलग हो गए।
जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी एसईसीएल जूनाडीह साइडिंग से कोयला लोडकर कोरबा की ओर आ रही थी। इस घटना के बाद कोयला परिवहन भी प्रभावित हुआ। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा एसईसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button