Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मंत्री बनकर पहली बार पहुंचे लखन का ऊर्जाधानी में आतिशी स्वागत
    कोरबा

    मंत्री बनकर पहली बार पहुंचे लखन का ऊर्जाधानी में आतिशी स्वागत

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 23, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 जगह-जगह लड्डुओं से तौले गए, समर्थकों ने फूल मालाओं से लादा
    कोरबा, कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखनलाल देवांगन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने व पद संभालने के बाद लखनलाल देवांगन का आज शनिवार को प्रथम कोरबा प्रवास हुआ। प्रथम प्रवास पर पहुंचे मंत्री श्री देवांगन का जगह-जगह समर्थकों द्वारा ढोल-नगाड़ा, आतिशबाजी से स्वागत किया गया।
    जिले की सीमा में प्रवेश उपरांत पाली में उनका स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात चैतमा, कटघोरा, छुरी, एनटीपीसी गेट के सामने, दर्री बस स्टैण्ड, निवास क्षेत्र कोहडिय़ा चौक, अप्पू गार्डन के पास, सीएसईबी चौक पर उनका स्वागत हुआ। यहां से श्री देवांगन का काफिला उनके चुनाव कार्यालय पहुंचा जहां जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद टीपी नगर चौक पहुंचे लखनलाल देवांगन का स्वागत किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत उपरांत यहां से खुली गाड़ी में मंत्री श्री देवांगन सवार हुए और शहर की जनता का आभार जताने के लिए रैली प्रारंभ हुई। आभार रैली नगर भ्रमण करते हुए सीतामणी चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
    0 लड्डुओं से तौले गए
    मंत्री श्री देवांगन को जगह-जगह लड्डुओं से तौला गया। समर्थकों ने महामाला व फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने के लिये कार्यकर्ता उमड़े रहे।
    0 उमड़ा रहा जन सैलाब
    मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में नगरजन भी उमड़े रहे। पाली से लेकर कटघोरा और कटघोरा से छुरी होते हुए कोरबा पहुंचने पर श्री देवांगन के स्वागत में लोगों का रेला उमड़ा रहा। भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगरजनों में भी उत्साह देखा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    By Ramesh VermaJune 17, 20260

    ‘एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक…

    युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत

    June 17, 2026

    सामाजिक सद्भाव का केंद्र बना – शिवाय हास्पिटल

    June 16, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    June 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,787)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.