Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    August 15, 2026

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    August 14, 2026

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»भारी वाहनों के चलते सड़क हो रही है जाम राहगीर परेशान खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी
    कोरबा

    भारी वाहनों के चलते सड़क हो रही है जाम राहगीर परेशान खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है परेशानी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 25, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा, जिले में सबसे बड़ी समस्या होगी तो वह है जाम की समस्या इन दोनों इन दिनों सर्वमंगला कुसमुंडा मार्ग में भारी वाहनों का कतार देखने को मिल रही है जाम की स्थिति निर्मित होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरl गई है खासकर स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके साथ- साथ राहगीर को कुछ दूरी तय करने में घंटा समय लग रहा है इससे आप अंदाजा लगा लीजिए कि शहर की स्थिति क्या होगी शहर के एक हिस्से में जाम लगने की समस्या समाप्त क्या हुई, अब इसका फैलाव दूसरे तरफ हो गया है। हफ्ते भर से भी ज्यादा समय से यह संकट कुसमुंडा-कनकी सडक़ पर बना हुआ है। हालात ऐसे हो गए कि वाहनों के जाम में स्कूल बसें फंस गई और चाहकर भी विद्यार्थी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच सके।
    सर्वमंगला तिराहे से लेकर कनकी तक वाहनों के जाम के दृश्य ने इस रास्ते से आना-जाना करने वाले लोगों को रूलाकर रख दिया है। वे काफी समय से इस समस्या से तंग आ चुके हैं। उनके लिए दूसरा रास्ता उरगा होकर उपलब्ध है जिसकी दूरी तय करने से दोगुना समय लगना स्वाभाविक है। ऐसे में कनकी, तरदा, कुदुरमाल जैसे क्षेत्रों के लोगों को कोरबा का सफर करने के लिए निर्माणाधीन फोरलेन का रूख करना पड़ रहा है। खबर के मुताबिक रेलवे द्वारा कुसमुंडा से उरगा के मध्य बायपास ट्रैक बनाया जा रहा है। एक जगह पर पुल का निर्माण जारी है। इस चक्कर में कुसमुंडा-कनकी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगातार बाधित हो रही है। बारिश से हो रहे कीचड़ के अलावा तकनीकी कारण से किसी भी वाहन के फंसने का मतलब यहां पर जाम लगना ही है। गुरुवार को ऐसे ही हालात ने हजारों लोगों को परेशान किया जो अपने-अपने कार्यों से अलग-अलग क्षेत्र के लिए निकले थे। सबसे अधिक मुश्किलें विद्यार्थियों को हुई जिसकी बसें इस जाम में फंस गई। उनके पास और कोई विकल्प नहीं था इसलिए वाहन से उतरकर मौके पर ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इससे पहले भी ऐसे चित्र यहां पर देखने को मिल चुके हैं लेकिन विचित्र स्थिति को दूर करने की कोशिश नहीं की जा रही है।
    इस रास्ते पर बेलगाम हुई ट्रैफिक व्यवस्था
    इमलीछापर से सर्वमंगला नगर तिराहे तक फोरलेन सडक़ का काम जारी है। तिराहे के पास अभी भी समस्याएं बनी है। ऐसे में हर रोज ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो रही है। जबकि सर्वमंगला मंदिर रेलवे क्रासिंग से कनकी जाने वाले रास्ते पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण व्यवस्था बाधित है। कुल मिलाकर इस रास्ते पर आवाजाही दुष्वारियों से भरी पड़ी है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यहां पर ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए आखिर कोरबा की यातायात पुलिस काम करेगी या कहीं और से बल बुलाना पड़ेगा। अक्सर इस तरह की शिकायतें मिलती रही है कि एंट्री वसूली का काम जिले में जमकर चल रहा है और मूल समस्याओं की तरफ से ट्रैफिक अधिकारी और मातहतों का ध्यान हटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    August 15, 2026

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    August 14, 2026

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    By Ramesh VermaAugust 15, 20260

    मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत पानी के आवक में हो रही लगातार…

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    August 14, 2026

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,883)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.