Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बालको में मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया दाल भात केन्द्र का शुभारंभ
    कोरबा

    बालको में मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया दाल भात केन्द्र का शुभारंभ

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 4, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,  छ्त्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बालको संयंत्र के एलुमिना गेट के सामने कोरबा जिले के पहले अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र का शुभारंभ किया। छ्त्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 5 रूपये राशि में भोजन की व्यवस्था की गई है। पंजीकृत हितग्राहियों को गरम व पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्रम मंत्री  श्री देवांगन और बालको के सीईओ राजेश कुमार ने श्रमिकों को भोजन परोसने के बाद उनके साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले, बालको के अधिकारी तथा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।


    दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में भरपेट भोजन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से श्रमिकों को काफी लाभ मिलेगा जो कार्य के दौरान अधिक पैसा खर्च नहीं कर सकते हैं उनके लिए यह योजना एक वरदान है। ठेके के माध्यम से पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू किया गया है। श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 21 स्थानों पर दाल-भात केंद्र प्रारंभ है। अन्य 22 स्थानों पर भी इसका संचालन किया जाएगा। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा जिससे हमारे श्रमिकों को दाल-भात केंद्र के माध्यम से कम कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ मिलेगा।
    बालको के सीईओ श्री राजेश कुमार ने दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए कटिबद्ध है। देश को विकास की राह में आगे बढ़ाने में श्रमिकों योगदान का बहुमूल्य है। हमारे श्रमवीर अपने परिश्रम से कंपनी के उत्कृष्ट एल्यूमिनियिम के उत्पादन में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन के सहयोग से हम इस योजना को अच्छे से चलाएंगे और सभी श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    By Ramesh VermaApril 27, 20260

    कोरबा,वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर सोशल मीडिया (एक्स)…

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,733)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.