Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पार्षद अर्चना अग्रवाल की दादागिरी, पांडे परिवार को किया जा रहा है परेशान
    कोरबा

    पार्षद अर्चना अग्रवाल की दादागिरी, पांडे परिवार को किया जा रहा है परेशान

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 13, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पांडे परिवार की प्रेस वार्ता, परिवार ने लगाया आरोप
    0 प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से 50 हजार मांगने का आरोप

    कोरबा, नगर पालिका परिषद कटघोरा वार्ड क्र.-04 संतोषी मंदिर के पास के निवासी गोपेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेघा पाण्डेय ने तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और प्रताड़ित करने के उद्देश्य से कार्यपालिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में बार-बार शिकायत कर मुझे परेशान किया जा रहा है।

    श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा बेजा कब्जा में निर्माण कार्य करा रहे हो, की धमकी देते हुए 50 हजार रूपए की मांग की और 50 हजार न दे पाने के कारण उन्होंने तहसील ऑफीस में मेरे विरूद्ध शिकायत की। तहसीलदार न्यायालय से स्टे लगा दिया गया और मेरा पक्ष सुनने के बाद तहसीलदार ने स्टे हटा दिया। सीमांकन में हमारी पैतृक भूमि खसरा नंबर 800, 801/3 कुल रकबा 26 डिसमिल में नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था और मुझे एक किस्त देकर वर्तमान पार्षद श्रीमती अग्रवाल ने सीएमओ को बोलकर किस्त भी रूकवा दी, जबकि मेरा घर पूर्णता की ओर है।

    श्री पाण्डेय ने कहा कि तहसीलदार कटघोरा द्वारा स्टे हटाने के बाद श्रीमती अग्रवाल ने नगर पालिका कटघोरा में जनप्रतिनिधि हूं, कहकर नगर पालिका की तरफ से फिर से बेजा कब्जा कहकर तहसील ऑफिस में फिर से शिकायत कर दी है। एक बार तहसीलदार द्वारा स्टे हटाने के बाद अर्चना अग्रवाल द्वारा मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। श्री पाण्डेय का आरोप है कि मेरे भाई राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने श्रीमती अग्रवाल को एक ट्रैक्टर ईंट, 10 बोरी सीमेंट हैसियत के अनुसार दिया था, लेकिन जबतक 50 हजार नहीं दोगे, मैं तुम लोगों को छोड़ूंगी नहीं, कहकर बार-बार शिकायत कर रही हैं, जिसके कारण मैं मेरा परिवार, बूढ़े माता-पिता मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल की धमकी से हम भयभीत और डरे हुए हैं।

    श्री पाण्डेय ने बताया कि भाजपा नेत्री होने के कारण वे बड़े नेताओं से फोन करा कर हमें भयभीत कर रहीं हैं। कटघोरा थाने में भयादोहन और प्रताड़ना की शिकायत गत 29 अगस्त को की गई है, लेकिन कटघोरा थाना द्वारा न्याय न मिलने के कारण 10 सितंबर को एसपी कार्यालय में भी गुहार लगाते हुए आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने के कारण मैंने प्रेस की शरण ली और श्रीमती अर्चना अग्रवाल द्वारा गरीब परिवार को प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर मैंने उनके कारनामों का खुलासा किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे एक और रिश्तेदार की जमीन जो तालाब के किनारे में है, उसकी जमीन को तालाब में है कहकर औने-पौने दाम में अपने परिचित के पास बिकवा दी।

    श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीमती अर्चना अग्रवाल को जिताने में हमने पूरा सहयोग किया और मैं भी भाजपा का अदना सा कार्यकर्ता हूं और उनके द्वारा मेरे ही परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। गरीब ब्राम्हण सोचकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुझे स्वेच्छानुदान से 5 हजार की राशि भी प्रदान की है। जब भाजपा के शासन काल में भाजपा कार्यकर्ता ही परेशान है और न्याय नहीं मिल रहा है, तो आखिर हमारे जैसे प्रताड़ित कार्यकर्ता जाएं तो जाएं कहाँ?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    By Ramesh VermaApril 28, 20260

    कोरबा,कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना…

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,734)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.