Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पश्चिम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से बदल गई तस्वीर, राजस्व मंत्री का आभार
    कोरबा

    पश्चिम क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से बदल गई तस्वीर, राजस्व मंत्री का आभार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 23, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    सीएसईबी दर्री जूनियर क्लब में कल सुबह 11ः00 बजे से कार्यक्रम

    कोरबा, शहर का पश्चिम क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित रहा है। लेकिन जब से नगर पालिक निगम में कांग्रेस की शहर सरकार बनी और जब कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री बने, तब से इस क्षेत्र के विकास को पंख लगे। कई ऐसे विकास कार्य करवाए गए हैं। जिनकी क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जरूरत थी। कोरबा विधायक जयसिंह को जब अधिक अधिकार मिले तब उनका खास फोकस पश्चिम क्षेत्र के विकास पर रहा। इन्हीं विकास कार्यों के लिए पश्चिम क्षेत्र के निवासी रविवार को मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सम्मान करेंगे। सीएसईबी, एचटीटीपी के जूनियर क्लब में रविवार को सुबह 11ः00 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां जयसिंह अग्रवाल मौजूद रहेंगे। जूनियर क्लब में इस दौरान दर्री, जमनीपाली, अयोध्यापुरी, गोपालपुर और स्याहीमुड़ी के साथ ही नगर पालिक निगम के पश्चिम क्षेत्र के लोग बड़ी तादात में उपस्थित रहेंगे। दर्री बाजार के पास नवीन तहसील का निर्माण व संचालन और रूमगड़ा से गोपालपुर तक फोर लेन सड़क निर्माण किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के लोगों को अब हर घर बिजली, नल कनेक्शन, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी, मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा मिल रही है जिससे उनके रोजमर्रा की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हुआ है।
    1320 मेगावाट का लगेगा प्लांट जिसकी लागत 13000 करोड़ –
    पूरे प्रदेश को ऊर्जाधानी से ही बिजली मिलती है। और बीजली का एक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट यदि कहीं लग रहा है। तो वह कोरबा जिला ही है। पूरे प्रदेश के साथ ही कोरबा वासियों को अबाध बिजली आपूर्ति होती रहे। इसके लिए एचटीटीपी दर्री में 1320 मेगावाट का नया पावर प्लांट राज्य सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। जिसकी लागत 13000 करोड रुपए है। यह सब राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल में ही संभव हुआ है। वह काफी समय से प्लांट के विस्तार की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग ने भी इसकी जरूरत को महसूस किया और अब इस पावर प्लांट की स्थापना की दिशा में काफी सारे काम हो चुके हैं। जल्द ही इस क्षेत्र में एक बड़ा पावर प्लांट लगेगा। जो कि राज्य की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे।
    360 परिवारों को एनटीपीसी की जमीन पर मिला स्थाई पट्टा –
    लेबर कालोनी दर्री के 360 परिवार ऐसे हैं। जोकि लंबे समय से एनटीपीसी के जमीन पर काबिज थे। इन सभी को जयसिंह अग्रवाल के प्रयासों से स्थाई पट्टा उपलब्ध कराया गया है। इन्हें एनटीपीसी से घर निर्माण के लिए ईंट व आर्थिक सहयोग भी दिलाई गई है। इन सभी के स्थाई आवास की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में सामुदायिक भवन, मंच, सड़क, आंगनबाड़ी व सरकारी राशन दुकान की स्थापना भी हो चुकी है। जो प्रगति नगर के निवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।
    गोपालपुर में नवीन केंद्रीय विद्यालय की मिली सुविधा –
    एनटीपीसी परिसर के भीतर केंद्रीय विद्यालय बीसीपीपी क्रमांक 4 वर्षों से संचालित था। जो बालको प्रबंधन द्वारा स्थापित किया गया था। लेकिन बालको ने इसे बंद करने का निर्णय लिया। प्रत्येक वर्ष एक-एक कक्षाएं बंद की जा रही थी। जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को केंद्रीय विद्यालय स्तर की शिक्षा से महरूम होना पड़ रहा था। इस दिशा में जयसिंह अग्रवाल ने प्रयास तेज किये और गोपालपुर में एक सर्वसुविधा युक्त केंद्रीय विद्यालय बनवाया। वर्तमान में गोपालपुर में केंद्रीय विद्यालय का एक भव्य भवन मौजूद है। जहां केंद्रीय विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है। पश्चिम क्षेत्र के निवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। यही नहीं दर्री वासियों की मांग पर दर्री में एक हाई स्कूल की स्थापना की गई है। गोपालपुर, अयोध्यापुरी और एनटीपीसी स्कूल का संचालक स्वामी आत्मानंद स्कूल के तौर पर किया जा रहा है।
    सड़क, नाले और हमारे क्लीनिक की मिली सौगात –
    पश्चिम क्षेत्र के ऐसे कई मोहल्ले हैं। जहां ढेर सारे विकास कार्य करवाए गए हैं। भवानी मंदिर के पास सामुदायिक भवन, गोपालपुर के आईबीपी से लेकर चोरभट्ठी तक सड़क का निर्माण। सुमेधा, गोपालपुर, अयोध्यापुरी स्कूलों का उन्नयन। पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब कार्यालय के साथ ही अनेक ऐसे विकास कार्य हैं। जिनकी लिस्ट बेहद लंबी है। पश्चिम क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले को सड़क से जोड़ा गया है। हमर क्लीनिक की स्थापना कर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वर्षों से जो कार्य अधूरे थे। उन सबको पूर्ण किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    By Ramesh VermaOctober 13, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026…

    एनकेएच सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,957)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.