कोरबा

नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की गिर रही है  गाज

0 नशेड़ी वाहन चालकों से वसूला जा रहा जुर्माना

कोरबा , सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अभियान अनवरत जारी है। किसी भी कीमत पर ढिलाई न बरती जाए, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ धारा 185 की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

पिछले दिनों जिला कवर्धा सहित कई स्थानों पर हुई बड़ी घटनाओं में लोगों की मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है। कोरबा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस काम कर रही है। बताया गया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर निरंतर निगरानी के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की टीम को एल्कोमीटर व अन्य संसाधन के साथ लगाया गया है। ऐसे मामलों में चालकों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का काम किया जा रहा है

कि वे सामान्य स्थिति में वाहन चला रहे हैं या फिर उन्होंने एल्कोहल का इस्तेमाल किया है। जांच में सुनिश्चित पैरामीटर से ज्यादा एल्कोहल की उपस्थिति का पता चलने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के अंतर्गत चालकों को समझाईश देने का काम भी जारी है कि वे सामान्य हालत में पूरी सतर्कता बरतते हुए वाहन चलाएं ताकि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की जिंदगी पर भी कोई आंच न आने पाए।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button