Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मानिकपुर की रेलवे साइडिंग में कोयला की अफरा-तफरी जोरों पर
    कोरबा

    मानिकपुर की रेलवे साइडिंग में कोयला की अफरा-तफरी जोरों पर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 10, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 रेल्वे प्रबन्धन , एसईसीएल प्रबंधन और रेल्वे पुलिस की भूमिका संदिग्ध

    कोरबा ,सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन में होते रहे कोयला घोटाला की तर्ज पर मानिकपुर की रेलवे साइडिंग में कोयला की अफरा-तफरी जोरों पर है। इस घोटाले में रेल्वे प्रबन्धन के अलावा एसईसीएल प्रबंधन और रेल्वे पुलिस की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।
    सिटी कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में कोरबा रेलवे स्टेशन में एसईसीएल मानिकपुर की कोयला साइडिंग है। यह साइडिंग जहां समाप्त होती है, उसके बाद लगभग 50 मीटर का खुला हिस्सा है। इसके बाद मुड़ापार से इमलीडुग्गू रेल्वे क्रासिंग है। इसी स्थान पर रेल्वे के वैगन से कोयला निकाल कर प्रतिदिन इकट्ठा किया जाता है और रात के अंधेरे में मालवाहनों में लोड कर बाहर भेजा जाता है। यहां से प्रतिदिन करीब 100 टन कोयले की अवैध निकासी किये जाने की जानकारी मिली है।
    यह घोटाला बड़े ही सुनियोजित तरीके से किया जाता है। यहां कोई कांटा घर/वे-ब्रिज भी नहीं है कि ओव्हरलोड आए कोयले की पड़ताल हो। एसईसीएल खदान से जितनी भी कोयला मालगाड़ी से कोरबा रेल्वे स्टेशन में आता है, प्रायःउन सभी मालगाड़ियों के डिब्बों से ओव्हर लोड के नाम पर करीब एक-एक टन कोयला स्टेशन में रेल पटरी के किनारे गिरा दिए जाते हैं। बाद में पटरी के किनारे गिरे कोयले को मालवाहक आटो में भरकर बाहर निकाल लिया जाता है और मानिकपुर कोल साइडिंग के बगल में डम्प किया जाता है। इस काम में 30 से अधिक मजदूर और चार- पांच आटो लगे रहते हैं। रात होते ही मौके पर ट्रक आकर लग जाता है और कुछ ही मिनटों में लोडर के जरिये ऐसे ट्रकों में कोयला लोड कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाता है।
    अहम बात यह है कि इस पूरे काम की निगरानी के लिए कुछ लोग पूरे समय बैठे रहते हैं। मौके पर एक लोडर स्थायी रूप से खड़ा करके रखा गया है। मौके पर कोयले का एक पुराना ढेर भी है, जिसमे कथित रूप से आग लगी हुई है। रेलवे ट्रेक से रोज कोयला निकाल कर यहां ढेर किया जाता है परंतु मौके में कोयला स्टॉक में कभी कोई इजाफा नजर नहीं आता।

    0 सरगबुंदिया में सब सही था तो बंद क्यों किया…?
    उल्लेखनीय है कि इसी तरीके से करीब 20 वर्ष से सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन में भी लगातार कोयले की अफरा-तफरी की जाती रही। अवैध कोल साइडिंग संचालन का विरोध के बीच पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने पत्र लिखा, खुद गाड़ियां भी पकड़ीं। उनकी छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ कि यहां से कोयले की अफरा-तफरी और तस्करी की जाती रही है। श्री कंवर के हस्तक्षेप से अवैध काम बंद तो कर दिया गया लेकिन रेलवे ने उनके पत्र पर जांच में सारा कुछ नियमों के तहत ही चलते रहने की बात कहकर पूरी जांच और अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल एक ही है कि-जब, सब कुछ वैधानिक था तो साइडिंग बन्द क्यों कर दी गयी? ग़लत तो हो रहा था लेकिन रेलवे के जांच दल ने केंद्र सरकार को ही गुमराह कर दिया..! अब इसी तर्ज पर कोरबा रेल्वे स्टेशन के साइडिंग में भी घपले का खेल खेला जा रहा है।
    0 पुलिस की जांच का पता नहीं..
    बता दें कि करीब 3 माह पहले सिटी कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन की साईडिंग के पास से कोयला लोड तीन ट्रकों को जप्त किया था। इसी कार्रवाई में इस कोयला अफरा- तफरी की पुष्टि हुई थी। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मानिकपुर कोयला खदान के ट्रांसपोर्टर सहित नागपुर के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया लेकिन इसके बाद की जांच कहां तक, किस नतीजे तक पहुंची है,सब गोपनीय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    By Ramesh VermaJune 22, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया…

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,791)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.