Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»देश मे गरीब और अमीर की बढ़ती जा रही खाई, आधी आबादी सिर्फ मजदूर बन कर रह गई : राहुल गांधी
    कोरबा

    देश मे गरीब और अमीर की बढ़ती जा रही खाई, आधी आबादी सिर्फ मजदूर बन कर रह गई : राहुल गांधी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 12, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 जिले में राहुल गांधी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

    कोरबा , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” कोरबा के सीतामढ़ी चौक से शुरू होकर पहले पुराना बस स्टैंड पहुंची। कोरबा बस स्टेण्ड पर कांग्रेस नेता धरम निर्मले, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, पूर्व एल्डरमैन सनतदास दिवान, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, दर्शन मानिकपुर, सुनील जैन, विमल थवाईत, राजेंद्र मेहता, बाबा खान, एहसान खान, युनुस खान सहित बड़ी संख्या में कोरबा बस्ती के लोगो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी लाल रंग की खुली जीप में सवार थे जीप में उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी थे।


    यहां से यात्रा टी.पी नगर चौक पहुंची जहा राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने ओबीसी, जीएसटी, अडानी-अंबानी, अग्निवीर योजना का जिक्र कर नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।


    कोरबा जिले में न्याय यात्रा की शुरुवात ग्राम भैंसमा से हुई जिसके बाद यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंची और जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “नफरत और हिंसा अन्याय के कारण बढ़ रही है। लोगों ने कहा इसका कारण बेरोजगारी, महंगाई और डर है, इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा।”
    उन्होंने आगे कहा कि अरबपति भी उतना ही टैक्स दे रहा है जितना आम आदमी दे रहा है। जीएसटी का पैसा आपकी जेब से सरकार के पास जाता है। आप जीएसटी भर रहे हैं और आपका पैसा वहीं 2-3 लोगों के पास जा रहा है। राहुल गांधी ने मौजूद एक व्यक्ति के मोबाइल को लेकर कहा की ये मोबाइल चाइना का है। ऐसे मोबाइल अडानी और अंबानी बनाते हैं। जिससे उन्हें और चाइना को फायदा हो रहा है। इससे आम आदमी को कोई फायदा नहीं है। रिटायर्ड सैनिक और मजदूर को राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में साथ बैठाया।
    टी.पी. नगर चौक से इंदिरा स्टेडियम स्थित इंदिरा शक्ति स्थल के लिए राहुल पैदल रवाना हुए। यहां परिसर पर स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल समिति कांग्रेस के नेता मौजूद थे। राहुल गांधी ने कोरबा में अपनी दादी और पिता की प्रतिमा का अनावरण किया।
    इसके बाद दर्री हसदेव बराज के पास राहुल गांधी रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जीप में सवार हुए। फिर दर्री की ओर आगे काफिला बढ़ा। काफिला कटघोरा पहुंचा। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
    बरपाली तानाखार में लंच के बाद 7 किलोमीटर बस यात्रा करते हुए राहुल की गुर्सिया, चोटिया और मोरगा में 3 छोटी- छोटी सभाएं होंगी। 71 किलोमीटर बस यात्रा के बाद सूरजपुर के शिवनगर ग्राम पंचायत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.