जिले में धूमधाम से मनाया गया भाई- बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन


कोरबा, रक्षाबंधन का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। लोगों ने बुधवार को भद्रा होने से कारण रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। मान्यता है कि यह एक ऐसा पावन पर्व है जो भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रक्षाबन्धन आत्मीयता और स्नेह के बन्धन से रिश्तों को मज़बूती प्रदान करने का पर्व है। यही कारण है कि इस अवसर पर न केवल बहन भाई को ही अपितु अन्य सम्बन्धों में भी रक्षा सूत्र (राखी) बांधने का प्रचलन है। गुरु शिष्य को रक्षासूत्र बांधता है तो शिष्य गुरु को।
0 कल एनटीपीसी जमनीपाली में होगा आयोजन:-जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि दर्री जमनीपाली में 01 सितम्बर को सामुहिक रक्षाबंधन का कार्यक्रम एनटीपीसी गोपालपुर मार्ग पर स्थित सिद्धी वाटिका में रखा गया है। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित होगा। उन्होने क्षेत्र की समस्त बहनों को सादर आमंत्रित किया है।




