Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो
    कोरबा

    कोरबा जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 20, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा , रक्षाबंधन के अवसर पर 3 साल बाद भाई-बहनों की मुलाकात के लिए जेल का दरवाजा खुला। इस दौरान जेलों में बड़ी संख्या में बहनों ने पहुंचकर भाइयों को राखी बांधी। जिला जेल कोरबा में भी सुबह से शाम तक राखी बांधने बहनों की भीड़ लगी रही।
    जेल प्रबंधन ने किसी तरह की असुविधा ना हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था कर परिसर में कतारबद्ध प्रवेश के लिए बांस लगवाया था। वहीं पहुंचने वाले प्रत्येक बहनों और भाई के वेरिफिकेशन के लिए उनके आधार कार्ड की जांच कर रजिस्टर में एंट्री की जा रही थी। इसी क्रम से प्रत्येक लोगों का नाम एलाउंसमेंट किया जा रहा था, जिससे वे बारी-बारी पहुंचकर जेल के भीतर प्रवेश कर भाइयों से मुलाकात कर उन्हें राखी बांध रही थी। सुरक्षा व्यवस्था व सहयोग के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगी थी।
    वहीं बंदियों के बहनों व भाई के किसी कारण से अस्वस्थ होने पर उनके इलाज के लिए चिकित्सा टीम भी जेल के बाहर मौजूद रही। रक्षाबंधन पर बंदियों के लिए जिला जेल में विशेष पकवान के रूप में हलवा, पूड़ी बनाया गया था। निर्धारित समय तक 255 भाई-बहन पहुंचे। इनमें 108 पुरुष बंदियों को राखी बांधने उनकी 249 बहन और 3 महिला बंदी के 6 भाई पहुंचे थे। जेल प्रबंधन ने मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर हॉल पर उनके बैठकर बंदी से मुलाकात व राखी बांधने के लिए व्यवस्था की थी, जहां बैठकर अपने भाइयों से आमने-सामने मुलाकात होने पर बहनें भावुक हुईं। प्रत्येक बहनों को इसके लिए 10 मिनट का समय दिया था। बंदी इस दौरान बहनों के साथ पहुंचे अपने बच्चों से भी मिले।
    अधिकांश बंदियों के बहन-भाई नहीं पहुंचे जिला जेल में सोमवार की स्थिति में 250 बंदी निरूद्ध है। इनमें 230 पुरुष व 20 महिला बंदी है। इनमें से 108 पुरुष व 3 महिला बंदी के बहन-भाई ही रक्षाबंधन के मौके पर पहुंचे। अधिकांश बंदियों के बहन-भाई नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि ऐसे बंदियों में कई दूसरे राज्यों व जिलों के निवासी है या फिर दूरस्थ क्षेत्रों में उनका घर होने से परिजन नहीं पहुंच सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.