Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं
    कोरबा

    कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 22, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 आवेदनों का परीक्षण कर समय सीमा में निराकृत करने हेतु किया निर्देशित

    0 कुल 91 आवेदन हुए प्राप्त

    कोरबा , जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए यथाशीघ्र नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रकरणों को समय सीमा में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    जन चौपाल में जन्मेजय सिंह ने सीमांकन, प्रतिवेदन, प्रकरण का नकल दिलाने, जाम सिंह ने टावर लगाने से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने, रूप लाल ने लैंको द्वारा ग्राम खोड्डल स्थित अर्जित भूमि के प्रकरण में रोजगार दिलाने, ग्राम पंचायत कुरूडीह के ग्रामीणों ने  बैगापारा मोहल्ला में सोलर पैनल को सुधारने, बाकीमोंगरा की कचरी बाई ने पुत्र से भरण-पोषण दिलाने, ग्राम गुरसिया के तिलसाय ने अपनी भूमि का फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति द्वारा नाम दर्ज कराने, वार्ड नं. 16 पंप हाउस की महिलाओं ने अटल निवास मोहल्ले में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने, ग्राम पंचायत दोंदरो के सरपंच ने दोंदरो में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होने, ग्राम पंचायत विजयपुर के सरपंच ने ग्राम विजयपुर में गांव में विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त होने तथा विद्युत समस्या होने, ग्राम आछीमार की सुनिता कोरवा ने रोजगार दिलाने, रजगामार में उत्सव समिति ने दशहरा मैदान रजगामार एवं अन्य शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने, ग्राम पंचायत चचिया निवासी परमेश्वर सिंह टोप्पो ने भवन निर्माण कार्य करने पर मजदूरी प्राप्त नहीं होने, रामायण प्रसाद ने पानी निकासी हेतु नाली निर्माण करने, इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी जीवन लाल ने सूखे पेड़ को कटवाने, ग्राम पंचायत जेमरा के रामायण दास ने कच्ची शराब बंद कराने, ग्राम पंडरीपानी वासियों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत की। इसके अलावा जनचौपाल में स्वास्थ्य उपचार, नए राशन कार्ड निर्माण, रोजगार की मांग, सड़क नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलवाने, सीमांकन कराने जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.