Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»स्वर्गीय रमेश पासवान और विजय सिंह की स्मृति में ब्लड डोनेशन कैंप और स्वास्थ्य शिविर तिलक भवन में आज
    कोरबा

    स्वर्गीय रमेश पासवान और विजय सिंह की स्मृति में ब्लड डोनेशन कैंप और स्वास्थ्य शिविर तिलक भवन में आज

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 27, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, कोरबा प्रेस क्लब के दिवंगत सदस्य व अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. स्वर्गीय रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन कैंप और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोनो ही दिवंगत पत्रकारों की पुण्यतिथि कल रविवार 27 अप्रैल को प्रेस क्लब तिलक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान से प्राप्त रक्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को प्रदान किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, कोरबा और आयुष विभाग, कोरबा के सहयोग से कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पहुंचने वाले सभी लोगों को नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा।

    पिछड़ों और मजदूरों की आवाज थे रमेश पासवान :
    स्व. रमेश पासवान अंचल के काफी ख्यातिलब्ध पत्रकार थे। कई राष्ट्रीय संस्थानों में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। निधन से पहले वह ऊर्जाधानी के पिछड़े तबकों के साथ खड़े रहते थे। वे मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए पहचान रखते थे। खासतौर पर औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत मजदूरों के मुद्दों को काफी प्रमुखता और मुकरता के साथ उठते रहे थे। जिसका लाभ पिछड़े हुए तबके के मजदूरों को कई बार मिला है। जिनके निधन के बाद कोरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर के माध्यम से कोरबा प्रेस क्लब का यह प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक तादाद में रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक को प्रदान किया जाए। ताकि जरूरत पड़ने पर यह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। कोरबा प्रेस क्लब ने सभी सदस्यों के साथ ही आम जनों से भी अपील की है कि रक्तदान शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक तादात में रक्तदान करें.

    अपराध जगत की खबरों के लिए पहचान रखते थे विजय सिंह :

    विजय सिंह को अपराध जगत की खबरों के लिए पहचाना जाता था। निधन के पहले वह अपनी खबरों को लेकर काफी ख्याति रखते थे। खासतौर पर अपराध जगत की खबरों पर उनकी खास पकड़ थी। कई बार उन्होंने अपराध जगह से जुड़ी ऐसी खबरों को कवर किया। जिसने समाज में बदलाव लाया, पुलिसिंग में सुधार हुए और इस तरह के कई ऐसे कार्य हुए, जिससे समाज का भला हुआ।
    स्व. विजय सिंह स्मृति स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस वर्ष रविवार 27 अप्रैल को किया जाएगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में नि:शुल्क दवा की भी सुविधा होगी। शिविर में पहुंचे सभी लोगों को उनके जरूरत के अनुसार  दवा का वितरण किया जाएगा.

    विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मौजूद, निःशुल्क दवा का भी वितरण :

    नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ प्रीतेश मसीह सहित डॉ गौरीशंकर सिदार, एमसीडी काउंसलर संजय मानिकपुरी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा आयुष विभाग की ओर से जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ उदय शर्मा सहित समस्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित मिश्र, डॉ दिवाकर त्रिपाठी, डॉ पवन मिश्रा, डॉ नेहा घृतलहरे सहित योग चिकित्सक डॉ सुषमा चौहान भी अपनी सेवाएं देंगी. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी जांच कराने वाले मरीजो को जरूरत के अनुसार एलोपैथिक और आयुर्वेद की नि:शुल्क दवा भी प्रदान की जाएगी। रक्तदान शिविर के लिए डॉ तारुल कर्ष अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    By Ramesh VermaNovember 14, 20260

    कोरबा,डायबिटीज यानी मधुमेह आज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती ऐसी स्वास्थ्य चुनौती…

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,009)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.