Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप पर ग्राम बेंदरकोना सरपंच निलंबित

    May 15, 2026

    उप जेल का प्रहरी VIDEO वायरल, मर्डर आरोपियों को VIP सुविधा देने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

    May 15, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»राज्यपाल के कोरबा दौरे में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री ननकीराम कंवर के साथ दुर्व्यवहार प्रोटोकाॅल व्यवस्था की खुली पोल – निर्मल सिंह राज
    कोरबा

    राज्यपाल के कोरबा दौरे में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री ननकीराम कंवर के साथ दुर्व्यवहार प्रोटोकाॅल व्यवस्था की खुली पोल – निर्मल सिंह राज

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 14, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी के दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना सामने आई, जिसने न केवल छत्तीसगढ़ की राजनीतिक मर्यादा को चोट पहुंचाई, बल्कि प्रोटोकाॅल व्यवस्था की पोल भी खोल दी।
    अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कोरबा निर्मल सिंह राज ने एक वरिष्ठ आदिवासी नेता का प्रशासनिक तौर पर हुए अपमान को गंभीरता से लेते हुए विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठतम आदिवासी नेता, अविभाजित मध्यप्रदेश एवं पृथक छत्तीसगढ़ में मंत्री रह चुके ननकीराम कंवर जब क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा, तब उन्हें बैठने तक की अनुमति नहीं दी गई। यह घटना उस समय और भी अधिक शर्मनाक हो जाती है जब प्रोटोकाॅल की अवमानना करते हुए प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के चलते भाजपा की ही सरकार में, भाजपा के ही वरिष्ठ नेता के साथ होता है।
    ननकीराम कंवर न केवल भाजपा के आधार स्तंभों में से एक हैं, बल्कि उन्होंने जीवनभर आदिवासी समाज की बेहतरी और भाजपा की विचारधारा के लिए कार्य किया है। आज जब उसी पार्टी की सरकार में उन्हें नजर अंदाज किया जाता है, तो यह भाजपा की कथनी और करनी के बीच गहरे अंतर को उजागर करता है। एक प्रमुख समाचार पत्र में खबर के साथ प्रकाशित फोटो को देखने साफ पता चलता है कि माननीय राज्यपाल के साथ कोरबा जिला प्रशासन प्रमुख भी बैठे हैं जो न तो स्वयं ननकीराम के सम्मान में खड़े होते हैं और न ही उनको बैठने के लिए बोलते हैं। ऐसे समय में प्रोटोकाॅल क्या होना चाहिए यह तो कोरबा जिला प्रशासन प्रमुख को भलीभांति पता होगा इसमें संदेह नहीं लेकिन उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं किया।
    निर्मल राज ने उक्त घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना इस सवाल को जन्म देती है कि क्या यही है प्रदेश सरकार का “आदिवासी सम्मान” मॉडल? आखिर वह कौन-सी भाजपा है, जो अपने संघर्षशील नेताओं तक को नजर अंदाज कर रही है? क्या यह उदाहरण यह नहीं दर्शाता कि भाजपा की प्राथमिकता में आदिवासी समाज केवल एक वोट बैंक बनकर रह गया है? यह अपमान न केवल एक नेता का है, बल्कि पूरे आदिवासी समाज की अवहेलना है। जनता और आदिवासी समुदाय इस प्रकार की घटनाओं को न भूलेगा, न माफ करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप पर ग्राम बेंदरकोना सरपंच निलंबित

    May 15, 2026

    उप जेल का प्रहरी VIDEO वायरल, मर्डर आरोपियों को VIP सुविधा देने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

    May 15, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    सफाई कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप पर ग्राम बेंदरकोना सरपंच निलंबित

    By Ramesh VermaMay 15, 20260

    0 उपचार के दौरान हो गई थी मौत 0 सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज…

    उप जेल का प्रहरी VIDEO वायरल, मर्डर आरोपियों को VIP सुविधा देने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

    May 15, 2026

    बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट

    May 14, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ खबर ऊर्जा – नगर निगम की घोर लापरवाही कूड़े के ढेर में मिला जन्म प्रमाण पत्र , देखिए वीडियो

    May 13, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,755)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.