Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    May 12, 2026

    झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    May 11, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»’रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन’
    कोरबा

    ’रजत जयंती वर्ष पर जिला स्तरीय किसान मेला का हुआ आयोजन’

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 24, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिले में कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने और आधुनिक तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, नवीन कृषि तकनीकों से जोड़ना और टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरित करना रहा।
    मेले में जिले के पाँचों विकासखण्डों से 503 कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए, जिनमें कृषि उपकरण, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, पौध सामग्री, जैविक खाद एवं जैविक उत्पादों की जानकारी दी गई। किसानों ने इन स्टॉलों से नवीन तकनीकों के व्यावहारिक प्रयोगों को समझा और उन्हें अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल विविधीकरण, जैविक खाद निर्माण, कीट एवं व्याधि प्रबंधन, समन्वित पोषण प्रणाली, सिंचाई प्रबंधन और जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु परिस्थितियों में टिकाऊ खेती और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखना भविष्य की जरूरत है, जिसके लिए वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
    इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है। उन्होंने कहा कि आज खेती केवल परंपरा नहीं, बल्कि विज्ञान का विषय बन चुकी है, इसलिए प्रत्येक किसान को नई तकनीकें अपनानी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और कृषि व्यवसाय को मजबूती मिले।
    इस अवसर पर जिले के उन्नतशील कृषकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, ताकि अन्य किसान भी उनके अनुकरण से प्रेरणा ले सकें। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा किसानों को जाल और उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया गया, जिससे किसान आत्मनिर्भर बनकर वैकल्पिक आजीविका के साधनों को भी अपनाएँ। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बहुआयामी विकास की दिशा में अग्रसर करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों ने अपने अनुभव साझा किए और नई तकनीकों को अपनाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले उनके ज्ञान में वृद्धि करते हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होती है।
    कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, श्री नरेंद्र देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    May 12, 2026

    झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    May 11, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

    May 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    By Ramesh VermaMay 12, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज संभाग बिलासपुर उप संभाग उपाध्यक्ष पर पद पर निर्वाचित हुएगिरधारी…

    झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    May 11, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

    May 11, 2026

    रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई पहचान बन रहे विधायक फूल सिंह राठिया, खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

    May 11, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,749)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.