Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»भाजपा जिला कोरबा को मिलेगा भव्य ‘अटल स्मृति भवन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे भूमि पूजन
    कोरबा

    भाजपा जिला कोरबा को मिलेगा भव्य ‘अटल स्मृति भवन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे भूमि पूजन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 2, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के नवीन जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में उत्साह और उल्लास चरम पर है। 02 फरवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे, पुलिस लाइन के सामने रिसदी रोड, कोरबा में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भूमि पूजन कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।
    यह भवन भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक सोच से प्रेरित होकर निर्मित किया जा रहा है। अटल जी का विचार था कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र को मजबूत बनाती है, और उसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए यह भवन भाजपा के वैचारिक एवं संगठनात्मक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

    दिग्गज नेताओं की ऐतिहासिक उपस्थिति
    इस अवसर पर मा. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मा. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
    मुख्यमंत्री के हाथों होगा भूमि पूजन
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा भूमि पूजन किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान आरएसएस से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी अलग कार्यक्रम में उपस्थिति की चर्चा है, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है।
    अटल जी के विचारों से प्रेरित होकर संगठन को नई दिशा देगा ‘अटल स्मृति भवन’
    “अटल स्मृति भवन” का प्रस्तावित स्वरूप आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जो प्रशिक्षण, संगठनात्मक बैठकों और वैचारिक संवाद का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह भवन अटल जी के राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा भाव के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भवन के मॉडल को देखकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश, गर्व और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
    जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना
    इस पूरे आयोजन की रूपरेखा, तैयारी और सफल क्रियान्वयन में भाजपा जिला अध्यक्षगोपाल मोदी की सक्रिय भूमिका को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से सराहा जा रहा है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और सक्रियता के नए मानक स्थापित किए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा भाजपा निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    By Ramesh VermaApril 29, 20260

    कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने पावर डिवीजन में रासायनिक…

    CG BREAKING:तीहरे हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला: आरोपी रवि शर्मा को मृत्युदंड

    April 29, 2026

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,735)
    • छत्तीसगढ़ (163)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.