Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»प्रशांति वृद्धाश्रम की दो दशक की सेवा देख मन श्रद्धा से भर गया : महापौर
    कोरबा

    प्रशांति वृद्धाश्रम की दो दशक की सेवा देख मन श्रद्धा से भर गया : महापौर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 7, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 संचालन के 20 साल पूर्ण होने पर नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजननिरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी लोगों का किया गया सम्मान

    0 निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी लोगों का किया गया सम्मान

      कोरबा, 7 जुलाई। प्रशांति वृद्धाश्रम के संचालन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि दो दशकों में नवदृष्टि समाजसेवी संस्था ने न केवल बुजुर्गों को आश्रय दिया, बल्कि उन्हें सम्मान, अपनापन और संबल भी प्रदान किया।

      महापौर ने कहा कि प्रशांति वृद्धाश्रम के सेवा कार्यों को 20 वर्ष पूर्ण होते देख मन अत्यंत भावुक और श्रद्धा से भर गया। यह केवल सेवा नहीं, एक संवेदना का यज्ञ है जिसमें हर सदस्य ने श्रद्धा, समर्पण और करुणा की आहुति दी है। प्रशांति वृद्धाश्रम उन मूल्यों का प्रतीक है, जो हमें हमारी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ते हैं जहां बुजुर्गों को बोझ नहीं, आशीर्वाद माना जाता है। महापौर ने इस अवसर पर नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के सभी कार्यकर्ताओं, सेवाभावी सदस्यों, सहयोगियों के कार्यों को सराहा और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से यह सेवा यात्रा यूं ही प्रेरणादायक बनी रहे। महापौर संजू देवी राजपूत ने वृद्धाश्रम के संचालन में यथासंभव सहयोग देते हुए भवन के मरम्मत इत्यादि कार्य को पूरा करने आश्वस्त किया। मेयर ने नगर पालिक निगम से प्रशांति वृद्धाश्रम को सालाना 51 हजार रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था का सेवा कार्य सराहनीय है। यहां सम्मानपूर्ण तरीके से बुजुर्गों की सेवा हो रही है। बुजुर्गों की सेवा से बड़ा पुण्य का काम नहीं हो सकता। सभापति श्री ठाकुर ने कहा कि नगर पालिक निगम से हर प्रकार का सहयोग वृद्धाश्रम को मिलेगा। वार्ड पार्षद रामाधार पटेल, माधव जायसवाल, मयंक पाण्डेय, डा. अनिल आरोरा, कल्पना मिश्रा ने भी अपनी बात रखी। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने प्रशांति वृद्धाश्रम के संचालन की 20 वर्षों की यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रशांति वृद्धाश्रम को निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी लोगों का महापौर के हाथों सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीणा मिस्त्री ने किया। इस दौरान प्रशांति वृद्धाश्रम के केअरटेकर वीरू यादव, एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी के रुहुल खान, ग्रैडीन ग्लेयर, सुर्हिद कुमार डेविड, ममता गुप्ता, सांई प्रिया, अजय जायसवाल, कृष्णा महिला समिति की कल्पना गुप्ता, डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, उर्वशी यादव, शशिकला सोनी, लता यादव आदि उपस्थित रहे।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

      April 12, 2026

      जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

      April 10, 2026

      ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

      April 10, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

      By Ramesh VermaApril 12, 20260

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध…

      जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

      April 10, 2026

      ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

      April 10, 2026

      शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

      April 10, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,711)
      • छत्तीसगढ़ (161)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      April 2026
      M T W T F S S
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930  
      « Mar    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.