Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह

    August 16, 2026

    किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

    August 16, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने फहराया तिरंगा

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्व हरेली की क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्व हरेली की क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 24, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की पहला लोकपर्व हरेली तिहार की कोरबावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । हरेली के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि परंपरागत रूप से खेती – किसानी, हरियाली और पर्यावरण को समर्पित हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण को दर्शाता है । छत्तीसगढ़ के गांव – गांव में हरेली का पर्व बड़े उत्साह और उमंग से मनाया जाता है । श्री अग्रवाल ने कहा कि कृषि के काम आने वाले सभी तरह के उपकरणों की साफ – सफाई और पूजा अर्चना करने का विशेष दिन हरेली तिहार पर मैं प्रदेश में अच्छी फसल की कामना छत्तीसगढ़ महतारी से करता हूं।
    पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि दर्री डेम के पास स्थित भवानी मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में 24 जुलाई 2025, दिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ तथा कृषि उपकरणों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जावेगा साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का माता को भोग लगाया जावेगा । इस अवसर पर विगत 21 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति कोरबा के पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिता जैसे- गेड़ी दौड़, नारियल फेक स्पर्धा का आयोजन कराया जाता है तथा मंचीय कार्यक्रम के साथ – साथ, छत्तीसगढ़ी गीत व नृत्य सुवा नाच का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । इस अवसर पर महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधान हरियाली का प्रतीक हरे रंग के परिधान के साथ – साथ छत्तीसगढ़ी जेवर- पाजेब, करधनी आदि पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचती है । श्री अग्रवाल ने बताया कि हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी को लगाये गये भोग का प्रसाद भी श्रद्धालुजनों को दिये जाते हैं ।
    इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को छत्तीसगढ़ की परंपरा को बचाते हुए आगे बढ़ाने के लिए पिछले 21 वर्षों से लगे छत्तीसगढ़ महतारी संवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं तथा हरेली पर्व की क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।
    हरेली का यह तिहार एवं छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, समृद्धि तथा दीघार्यु होने का कामना के साथ सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह

      August 16, 2026

      किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

      August 16, 2026

      ड्रीम इंडिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने फहराया तिरंगा

      August 16, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह

      By Ramesh VermaAugust 16, 20260

      कोरबा/रायपुर,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग…

      किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

      August 16, 2026

      ड्रीम इंडिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने फहराया तिरंगा

      August 16, 2026

      Mjm हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डायरेक्टर डॉ. प्रदीप जैन ने किया ध्वजारोहण

      August 16, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,891)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      August 2026
      M T W T F S S
       12
      3456789
      10111213141516
      17181920212223
      24252627282930
      31  
      « Jul    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.