Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पंजाबी, बंग समाज व गुरु गद्दी धाम समेत राजस्व मंत्री जयसिंह ने 8 समुदायों को दी जमीन
    कोरबा

    पंजाबी, बंग समाज व गुरु गद्दी धाम समेत राजस्व मंत्री जयसिंह ने 8 समुदायों को दी जमीन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 7, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सदैव सामाजिक संगठनों को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस दिशा में उनका विजन एकदम साफ है कि जब समाज तरक्की करेंगे तो खुद ब खुद ही क्षेत्र का विकास होगा।

    विगत 5 अक्टूबर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय में एक आवश्यक बैठक रखी गयी। मंत्रालय की शासकीय भूमि आवंटन व व्यवस्थापन के लिए अंतरविभागीय समिति की बैठक में सामाजिक संगठनों को भूमि आवंटन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कोरबा जिले के 8 समाज के लोगों की मांगों को पूरा किया गया है। जिसमें बंग, पंजाबी और सतनामी समाज समेत अन्य समाज शामिल हैं।
    इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा के साथ ही आवास एवं पर्यावरण विभाग के उपसचिव सी तिर्की मौजूद रहे। बैठक के बाद सामाजिक संगठनों को विधिवत भूमि का आवंटन कर दिया गया है। अन्य विभाग के सचिवों के मौजूदगी में बैठक की गई है। अन्य विभागों से जो अनुमति, अनापत्ति भूमि के आवंटन में आ सकती थी, उन सभी प्रक्रिया को पूर्ण कर जमीन आवंटन का रास्ता पूरी तरह से प्रशस्थ कर दिया गया है।

    इन्हें मिली भूमि अब समाज का होगा विकास :

    मंत्री जयसिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सतनामी कल्याण समिति कोरबा को 8 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है. इसी तरह राधास्वामी सत्संग ब्यास डेरा, बाबा जैमल सिंह व्यास की कोरबा इकाई को 0.56 एकड़ भूमि सत्संग भवन के लिए प्रदान की गयी है। पंजाबी बिरादरी कोरबा के सामाजिक भवन के लिए 1 एकड़, गुरु गद्दी धाम और सतनाम विकास समित कोरबा को डेढ़ एकड़ भूमि के साथ ही जिले में उच्च शिक्षा की स्थिति को और भी सुदृढ करने के लिए कमला नेहरू महाविद्यालय की समिति को 5 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है।
    जबकि बंग समाज पुराना बस स्टैंड कोरबा को 1 एकड़ भूमि, गुरुद्वारा सिंह सभा टीपी नगर को 3 एकड़ भूमि के अलावा श्री दिगंबर जैन समाज, दिगंबर जैन मंदिर चौक बुधवारी को 2.40 एकड़ भूमि प्रदान ली गयी है।

    भू स्थापितों के भी लिए भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव :

    मंत्री ने न सिर्फ समाजों का ध्यान रखा है। बल्कि दशकों से संघर्ष कर लड़ाई लड़ रहे भू -स्थापितों के पुनर्वास का भी पूरा ख्याल रखा है। जिनकी मांग पर भी संवेदनशीलता पूर्वक विचार करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कुसमुंडा कोयला खदान के विस्तार परियोजना अंतर्गत अर्जित ग्राम सोनपुरी, पड़निया और अन्य गांव के भू- विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की है। इन भू स्थापितों को गांव तरदा, तहसील बरपाली में एक पुनर्वास गांव के लिए 39.38 हेक्टर भूमि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रकरण को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजते हुए सकारात्मक निर्णय लिया गया है। ताकि भू- स्थापित परिवारों को सर्व सुविधा मुक्ति पुनर्वास की व्यवस्था मिल सके। यह पहला अवसर होगा जब सीधे राजस्व मंत्री के कार्यालय से केंद्रीय सरकार के उपक्रम के लिए शासन के मंत्री ने पहल की और उनके पुनर्वास का ध्यान रखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    November 14, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डायबिटीज को न बनने दें जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती! परिवार की मुस्कान और बेहतर भविष्य के लिए शिवाय हॉस्पिटल की पहल, ₹2000 में पांच महत्वपूर्ण जांच

    By Ramesh VermaNovember 14, 20260

    कोरबा,डायबिटीज यानी मधुमेह आज सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती ऐसी स्वास्थ्य चुनौती…

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन

    November 12, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी गई श्रद्धांजलि

    November 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (3,009)
    • छत्तीसगढ़ (171)
    • दुनिया (30)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.